टाईगर को गोद लेकर कलंक मिटायेगा टाईगर!

चौंक गये ना. हम भी हैरान हो गये थे जब हमने सुना था लेकिन यह बात सच हो सकती है। दरअसल बात यह है कि बॉलीवुड के टाईगर यानी की सलमान खान को जीता-जागते टाईगर को गोद लेने के लिए कहा गया है और यह बात कही है लखनऊ चिड़ियाघर की डायरेक्टर रेनू सिंह ने।

Salman Khan
उन्होंने अभिनेता सलमान खान को एक लेटर लिख कर प्रार्थना की है कि वो टाईगर को गोद ले ले। रेनू सिंह ने लिखा है कि सलमान आपकी फिल्म 'एक था टाईगर ने तो कामयाबी के नये झंडे गाड़े हैं और आपने टाईगर बनकर बड़ा नाम काम लिया है । ऐसे में उन्हें लगता है कि उन्हें सच में एक टाईगर को गोद ले लेना चाहिए। हालांकि अभी तक सलमान खान का कोई जवाब नहीं आया है लेकिन रेनू सिंह को उम्मीद है कि सलमान इस बात के लिए हां जरूर कहेंगे।

अगर ऐसा होता है तो सलमान खान के सिर से वो कलंक भी हट जायेगा जो यह कहता है कि वो जंगली जानवरों का केवल शिकार कर सकते हैं उन्हें जीवनदान नहीं दे सकते हैं मालूम हो कि सलमान के ऊपर काले हिरण के शिकार का केस चल रहा है इसके लिए उन्हें बीच-बीच मे राजस्थान कोर्ट में पेशी के लिए भी जाना पड़ता है। आपको बता दें कि लखनऊ चिड़ियाघर से अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी तेंदुए को गोद लिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X