#TigerTalk: वो एक्टिंग की कोशिश भी करते हैं तो लोग देखते ही नहीं हैं!
टाईगर श्रॉफ की फिल्म मुन्ना माईकल बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है और इससे एक बड़ा अहम सवाल ये खड़ा होता है कि क्या लोग टाईगर श्रॉफ से तीन ही फिल्मों में ऊब गए?
जबकि फिल्म में वही था जो टाईगर सबसे ज़्यादा करते हैं - डांस और एक्शऩ। उनकी पिछली फिल्म बागी में भी यही था और बागी सुपरहिट थी। इसलिए तय माना जा रहा था कि मुन्ना माईकल भी कमाल करेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

वहीं टाईगर की एक्टिंग की भी लोगों ने जमकर बुराई की है। खैर वो तो लोग हमेशा से करते हैं और अब इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर सब्बीर खान ने बात की है।
सब्बीर का कहना है कि टाईगर इतना ज़्यादा अच्छा डांस और एक्शन करता है कि लोग उसकी एक्टिंग की मेहनत और कोशिश को नकार देते हैं। इसमें ना टाईगर की गलती है, ना ही फैन्स की।
टाईगर श्रॉफ ने अपने छोटे से करियर में स्टारडम की सीढ़ी कितनी तेज़ी से चढ़ी है ये आप खुद देखिए -


Click it and Unblock the Notifications











