Watch- स्विमिंग पूल में घुसा बाघ, शिकार करने आया तो बुरी तरह फिसला शख्स, फिर जो हुआ...

Viral Video: सोशल मीडिया पर यूं तो आपको हर रोज़ कोई न कोई कंटेंट वायरल होता हुआ दिखेगा। कोई स्टंट दिखा रहा होता है तो कोई टैलेंट। हालांकि कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो हमारी कल्पना से कुछ अलग ही निकल जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको डर भी लगेगा और हंसी भी आएगी।
यूं तो आपको एक वीडियो में ऐसी एक ही घटना दिखाई देती है, जो आपको मुस्कराने पर मजबूर कर देती है, लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसी घटनाएं आपको दिखेंगी, जिन्हें देखने के बाद पहले तो डर जाएंगे लेकिन बाद में हंसे बिना रह नहीं पाएंगे। आप भी वीडियो को एक बार ज़रूर देखिए।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक स्विमिंग पूल में पार्टी कर रहे हैं। इसमें ज्यादातर लोग बड़े ही आराम से तैरने के मूड में हैं। इसी बीच उनकी नज़र जैसे ही पीछे पड़ती है, उनका दिल दहल जाता है। दरअसल पूल में पीछे की ओर एक बाघ मौजूद होता है। बाघ को अपनी ओर आता देखकर कूद-कूदकर वहां से लोग भागने लगते हैं। जैसे-तैसे वे पूल से बाहर आते हैं, जबकि एक शख्स बाहर आकर इतना डरा होता है कि पानी में फिसलकर गिर जाता है।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर thebilllionaireslifestyle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 4 जून को साझा किया गया है, जिसके बाद से इसे अब तक 88.6 मिलियन यानि करीब 9 करोड़ लोग देख चुके हैं, जबकि 23 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए यूज़र्स ने कहा- जब आपने बाघ पाला हो और आप दोस्तों को पार्टी दें, तो ऐसा होता है।


Click it and Unblock the Notifications










