Tiger 3: ट्रेलर के साथ धमाके की तैयारी, सलमान खान ने बताया, टाइगर 3 में उन्हें क्या है सबसे ज्यादा पसंद!

tiger-can-take-on-an-army-of-people-with-his-bare-hands-says-salman-khan-on-tiger-3-action

Salman Khan on Tiger 3: सुपरस्टार सलमान खान 16 अक्टूबर को यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 का ट्रेलर जारी करने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम का ऐलान करते हुए सलमान उर्फ टाइगर की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जो लोहे की चेन पहने ख़ाली हाथों से अपने दुश्मनों को तोड़ने के लिए तैयार है।

बता दें, टाइगर 3 का ट्रेलर दोपहर 12 बजे दर्शकों के सामने आएगा। फिल्म के बारे में जानकारी शेयर करते हुए सलमान ने खुलासा किया कि फिल्म का एक्शन रॉ, रियलिस्टिक लेकिन शानदार होगा।

लार्जर देन लाइफ हीरो है टाइगर

सलमान कहते हैं, "टाइगर फ्रैंचाइज़ी के बारे में मुझे जो पसंद है वह यह है कि यह हीरो को लार्जर देन लाइफ रूप में प्रस्तुत किया जाता है जो अपने खाली हाथों से दुश्मनों का मुकाबला कर सकता है। वह तब तक लड़ सकता है जब तक उसके आस-पास के सभी दुश्मन ख़त्म न हो जाएं।"

वह आगे कहते हैं, "टाइगर की हीरोज्म इसमें है कि वह चुनौती का डटकर सामना करे और पीछे न हटे, जैसा कि वास्तविक जीवन में टाइगर अपने लक्ष्य का शिकार करते समय करता है। मेरा किरदार कभी भी लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। वह अपने देश के लिए आखिरी सांस लेने तक लड़ेगा.."

फिल्म के ट्रेलर में है जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस

सलमान खान कहते हैं, "मुझे पसंद है कि वाईआरएफ द्वारा टाइगर को बड़े पर्दे पर कैसे प्रस्तुत किया गया है और इसने दर्शकों को अपनी और खींचा है। वे टाइगर को एक्शन में देखना पसंद करते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें अब तक के सबसे दमदार और बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। मुझे उम्मीद है कि उन्हें टाइगर 3 का ट्रेलर पसंद आएगा क्योंकि इसमें ज़बरदस्त एक्शन के कुछ प्रभावशाली क्षण हैं जो लोगों ने आज तक देखे हैं।"

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 के ट्रेलर को लेकर इंटरनेट पर हलचल मची हुई है। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan tiger 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X