Tiger 4- चौथी बार बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ेगा टाइगर, सलमान खान के हिंट के बाद उछल पड़े फैंस!

tiger 4

Salman Khan on Tiger 4- सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। विश्व कप के दौरान भी टाइगर ऐसी कमाई कर रहा है कि हर किसी को चौकाने पर मजबूर कर रहा है।

एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान के फैंस काफी उत्साहित थे। लेकिन इस वक्त सलमान खान ने टाइगर की चौथी किस्त के लिए हिंट दे दिया है। दरअसल सलमान खान और कटरीना कैफ विश्व कप 2023 के फाइनल मैच के दौरान टाइगर 3 को प्रमोट कर रहे थे और इसके लिए वो अहमदाबाद स्टूडियो पहुंचे थे।

सलमान खान ने इस दौरान ही जो इशारा दिया वो कमाल करने वाला था और फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान ने इस दौरान पुष्टि कर दी है कि वह और कटरीना कैफ 'टाइगर 4' में टाइगर और जोया के रूप में वापसी करेंगे।

कैटरीना ने कहा, 'विराट को देखकर जब उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल खेलना शुरू किया, तब से लेकर अब तक के सफर और ग्राफ को देखिए...।' इस बीच सलमान खान ने तुरंत कहा, 'और, आपने टाइगर से लेकर टाइगर 3 भी देखी ना और वह भी 57 पर। अब 60 पर टाइगर 4 का इंतजार करें।'

बस फिर क्या था, सलमान खान के फैंस उछल पड़े और उनको पता चल गया है कि टाइगर चौथी बार बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ते हुए नजर आने वाला है। सलमान खान के साथ इस बार इमरान हाशमी नजर आए थे और उन्होने दमदार तरीके से निगेटिव किरदार निभाया है।

आतिश के किरदार में वो पाकिस्तान का तख्ता पलटने के लिए दिमाग लगा रहे हैं। इस बार टाइगर 3 की कहानी काफी दमदार है। हालांकि टाइगर 3 में इस बार सिर्फ दो गानें हैं और लोगों को पूरी तरह से सिर्फ कहानी पर फोकस किया गया है। हालांकि अब टाइगर 4 का ऐलान कब होता है ये तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही है...

Read more about: tiger 4
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X