..................... Salman Khan- 'जख्मी हो गया टाइगर', सलमान खान की तस्वीर देख टेंशन में आए फैंस! Tiger 3- 'Zakhmi Ho Gaya Tiger', fans got tensed after seeing the picture of Salman Khan! - Hindi Filmibeat

Salman Khan- 'जख्मी हो गया टाइगर', सलमान खान की तस्वीर देख टेंशन में आए फैंस!

 salman khan

सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपनी कुछ शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और लगातार वो टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैँ। इस वक्त उन्होने एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी है जो कि चर्चा का हिस्सा है। इससे ऐसा लग रहा है कि सलमान खान चोटिल हो गए हैं।

जी हां, सलमान खान ने अपनी पीठ की तरफ से खड़े होकर एक तस्वीर साझा की है और उनका कहना है कि टाइगर जख्मी है। बता दें कि सलमान खान ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ''जब आपको लगता है कि आप अपने कंधों पर दुनिया का भार उठा रहे हैं, तो वह कहते हैं कि दुनिया को छोड़ो पांच किलो का डंबल उठा के दिखाओ। टाइगर ज़ख्मी है। #टाइगर3''

जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग कई तरह से रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, ''टाइगर का इंतजार है।'' एक ने लिखा है, ''भाई गॉड हैं।'' एक ने लिखा, ''टाइगर आने वाला है।''

इस तरह लोग रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन सलमान खान ने किसी तरह का जवाब कमेंट्स को लेकर नहीं दिया है। बता दें कि सलमान खान के साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। इसके पहले भी कैटरीना कैफ और सलमान खान एक साथ इस सीरीज का हिस्सा बन चुके हैं।

सलमान खान की इस फिल्म में इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं जोकि निगेटिव रोल में दिखेंगे। गौरतलब है कि सलमान खान और उनकी भिड़ंत देखने लायक होगी।

Read more about: tiger 3 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X