Tiger 3 के टीजर से पहले शुरु हुई सलमान खान की पूजा, फैन ने पोस्टर के सामने फोड़ा नारियल

tiger 3, salman khan

स्पाई यूनिवर्स का धमाका फिर से होने वाला है और इस बार पठान नहीं बल्कि टाइगर आने वाला है। जी हां, सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसको लेकर यशराज ने प्रमोशनल वर्क शुरु कर दिया है और काफी जल्दी टीजर रिलीज होने का चांस है।

ऐसे में सलमान खान के फैंस का क्रेजी होना काफी नॉर्मल बात है। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान खान के फैंस की दीवानगी किस हद तक है। वायरल वीडियो में एक फैन सलमान खान के पोस्टर के सामने पूजा करता हुआ नजर आ रही है।

वो फूल फेंकता है, आरती उतारता है और एक नारियल भी फोड़ता है। मेगास्टार के इस फैन का वीडियो सामने ही आग की तरह वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और एक ने लिखा है, ''शुरु हो गई दीवानगी।'' एक ने लिखा, ''ये है स्टारडम।''

एक ने लिखा है, ''मेगास्टार आने वाला है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन सलमान खान की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है। टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी दिखेगी, जबकि बतौर विलेन दिखेंगे इमरान हाशमी। इमरान के लुक को फिलहाल काफी छिपाकर रखा गया है।

शाहरुख खान इस फिल्म में धमाकेदार कैमियो करने वाले हैं और ये खबर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा शाहरुख- सलमान एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देने वाले हैं, जिस पर टीम ने महीनों मेहनत की है।

जवान के बाद से शाहरुख खान का अलग क्रेज दिख रहा है। इसे फिल्म का बिगेस्ट एक्शन सीक्वेंस बताया जा रहा है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जोकि तेजी से वायरल हो रहा है..

Read more about: tiger 3 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X