Tiger 3 Trailer- खत्म हुआ फैंस का इंतजार, सलमान खान इस दिन रिलीज करेंगे टाइगर 3 का ट्रेलर

tiger 3, trailer, salman khan

मेगास्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा है और आज कुछ ऐसा ऐलान हुआ है जो कि फैंस के लिए धमाका है। दरअसल लंबे समय से टाइगर 3 ट्रेलर का इंतजार कर फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है।

सलमान खान ने अपने धमाकेदार लुक के साथ टाइगर 3 ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। सलमान खान ने अपना फर्स्ट लुक साझा करते हुए बताया कि इसी महीने की 16 तारीख को टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज होगा।

सलमान खान ने लिखा, ''टाइगर आ रहा है। 16 अक्टूबर, तैयार हो जाओ! 5 Days To Tiger 3 ट्रेलर। टाइगर3 इस दिवाली सिनेमाघरों में आ रही है। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़।'' इसके बाद सलमान खान के फैंस के लिए खुशी का ठिकाना नहीं है।

एक ने लिखा है, ''सलमान भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या।'' एक ने लिखा, स''भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड डिस्ट्रक्शन।'' एक का कहना है, ''बॉलीवुड का बाप आ रहा है टाइगर।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान: मास सिनेमा के जनक।'' एक ने लिखा, ''क्या पोस्टर है भाई।''

इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान खान अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म टाइगर 3 को लेकर कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते है। यही कारण है कि इस फिल्म का एक्शन हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर मार्क सिजाक के मार्गदर्शन में फिल्माया गया है।

मार्क इससे पहले डंकिर्क और द डार्क नाइट राइजेज जैसी हालीवुड फिल्मों के एक्शन विभाग का मार्गदर्शन कर चुके हैं। सलमान खान का कहना है कि टाइगर 3 अब तक सभी फिल्मों से काफी अलग है और लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर करने वाली है।

Read more about: tiger 3 trailer salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X