Tiger 3 Trailer- मुल्क या फैमिली? टाइगर के सामने दीवार बनकर खड़े इमरान हाशमी, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

Tiger 3 Trailer- सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार फिल्म लोगों को कई तगड़े सरप्राइज देने वाली है। फिल्म की कहानी जो कि परिवार और देश पर आधारित है.. वो काफी सोचने पर मजबूर करने वाली है।
कैटरीना कैफ जोया किरदार में फिर शानदार दिख रही हैं। हालांकि एक सबसे बड़ा झटका इस फिल्म का विलेन है जिसको ट्रेलर के आखिरी में दिखाया गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी की जो कि अपने दमदार लुक के साथ टाइगर से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
इमरान हाशमी के इस अवतार का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे। यशराज ने इमरान हाशमी का ये लुक लोगों से छिपाकर रखा था और इसको आज तक सामने नहीं आने दिया था।
इमरान हाशमी को इससे पहले शायद ही अपने ऐसे अवतार में देखा होगा। गौरलतब है कि इमरान हाशमी से कई बार पूछा गया था कि वो टाइगर 3 का हिस्सा हैं या नहीं? उन्होने हमेशा इससे इंकार किया और कभी सीधा जवाब नहीं दिया था।
हालांकि अब इतना तय है कि उनके इस किरदार से फिल्म में एक नई जान प़ड़ने वाली है। कैटरीना कैफ भी काफी एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं और उनका वो टावेल वाला सीन धमाकेदार होने वाला है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications