Tiger 3: सलमान खान को टाइगर अवतार में देख फैंस हुए दीवाने; YRF स्पाई यूनिवर्स के OG का दिया टैग, देंखे रिएक्शन

By Filmibeat Desk
tiger-3-trailer-netizens-hail-the-return-of-salman-khan-as-the-og-spy-of-yrf-spy-universe

Tiger 3 Trailer: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 के ट्रेलर आज फैंस के सामने आ चुका है। और सोशल मीडिया पर इसकी धूम मची हुई है। इस ट्रेलर के सामने आने के कुछ ही समय में यह लोगों के दिलों पर छा गया। और ऐसा होता भी कैसे नहीं.. लंबे इंतजार के बाद, सलमान खान अपने पावर पैक्ड और फैंस के पसंदीदा स्पाई अवतार, टाइगर के रूप में स्क्रीन्स पर लौटे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह साफ देखा जा सकता है। टाइगर 3 के ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तूफान आ गया। फिल्म के ट्रेलर पर नेटिज़न्स ने जमकर अपना रिएक्शन शेयर किया और सलमान खान को स्पाई यूनिवर्स के ओजी (OG) के रूप में वापस देखकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।

सलमान खान के टाइगर लुक को लेकर फैंस एक्साइटेड

नेटिजन्स ने सलमान के एक्शन और लुक्स की तारीफ करते हुए इस फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर करार दे दिया। बता दें, टाइगर 3 की कहानी पठान और वॉर की कहानी को ही आगे लेकर जाएगी। फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है।

दिवाली रिलीज होने वाली टाइगर 3 से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। यह चर्चित वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। दर्शक इस यूनिवर्स के तीन सुपर-जासूसों की कहानियों से बड़े पैमाने पर जुड़े हुए हैं। टाइगर 3, जो कि टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की घटनाओं फॉलो करती है, एक शानदार एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने का वादा करती है।

बता दें टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है.. और इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल्स में हैं। ये फिल्म 12 नवंबर 2023 को रिलीज होगी।

Read more about: tiger 3 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X