दीपिका पादुकोण के 'Looking Like Wow ' से हार गया टाइगर 3 का ट्रेलर, व्यूज के मामले में कई मिलियन है आगे!

सोशल मीडिया के इस समय में पता नहीं होता कि कब क्या वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो पर लिपसिंग करके जो किया वो शायद ही पहले हुआ होगा।
दरअसल उन्होने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो ''सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव'' बोलती हुईं नजर आईं थीँ। इसके बाद वीडियो वायरल हुआ और लोग इस ट्रेंड को फॉलो करने लगे।
अगर आपसे ये कहा जाए कि इस रील को इतना पसंद किया गया है कि इसने सलमान खान की एक फिल्म के ट्रेलर को पीछे कर दिया है तो आपका क्या रिएक्शन होगा? लेकिन ये सही है। दीपिका पादुकोण के इस लुकिंग लाइक अ वॉव रील वीडियो ने टाइगर 3 के ट्रेलर को धूल चटा दी है।
इस आर्टिकल के लिखे जाने तक दीपिका के इस वीडियो पर सिर्फ इंस्टाग्राम में करीब 190 मिलियन व्यूज हैं। दूसरी तरफ सलमान खान की टाइगर 3 के ट्रेलर को 67 मिलियन व्यूज मिले हैं। जहां पादुकोण ने एक हफ्ते पहले अपनी रील साझा की थी, वहीं टाइगर 3 का ट्रेलर तीन हफ्ते पहले जारी किया गया था।
इस आकंड़े के साथ देखा जाए तो टाइगर 3 के ट्रेलर से ज्यादा लोग दीपिका के इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। हालांकि रील्स और ट्रेलर में इसलिए भी फर्क होता है क्योंकि रील्स कई बार सामने आती रहती हैं।
इसके पीछे होने का एक कारण ये भी है। फिलहाल सलमान खान की इस फिल्म की बात करें तो वो काफी जल्दी धमाका करने वाले हैं। 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर फिल्म पूरी दुनिया में रिलीज होगी और इसके ओपनिंग कलेक्शन पर लोगों का ध्यान है। दीपिका की बात करें तो वो इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications