..................... Tiger 3 Teaser released salman khan katrina kaif starrer movie dropped interesting teaser - Hindi Filmibeat

Tiger 3 Teaser: टाइगर को बना दिया सबसे बड़ा गद्दार, सलमान ने कहा- 'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नही

Tiger 3 Teaser

Tiger 3 Teaser: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर रिलीज हो गया है। सलमान खान के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और वो अपनी फेवरेट जोड़ी सलमान और कैटरीना को एक बार फिर से देखना चाहते थे। लेकिन अब सलमान ने फैंस की ये मुराद पूरी कर दी है।

सलमान खान ने आज यानी 27 सितंबर को 'टाइगर 3' का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर की शुरुआत में टाइगर कहता हुए नजर आ रहा है कि उनका नाम अविनाश सिंह राठौड़ है, लेकिन वो सबके लिए टाइगर है। 20 साल अपना सबकुछ भारत की हिफाजत के लिए लगा दिया और बदले में कुछ नहीं मांगा। पर आज मांग रहा हूं। आज आपको यह सब बताया जा रहा है कि टाइगर आपका दुश्मन है... टाइगर गद्दार है... टाइगर दुश्मन नंबर एक है।

आगे टाइगर कहता है कि 20 साल बाद वो भारत से अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा है। मेरे बेटे को मैं नहीं भारत बोलेगा कि उसका बाप क्या था। गद्दार या देशभक्त। तभी बाहर गोलियों की आवाज आने लग जाती है। आगे टाइगर कहता है कि जिंदा रहा तो आपकी खिदमत में फिर हाजिर, नहीं तो जय हिंद। फिर अगले ही सिक्वेंस में टाइगर पूरी फौज से अकेले लड़ते हुए नजर आता है। साथ ही पल भर के लिए फिल्म की एक झलक भी देखने को मिलती है।

इस टीजर के अंत में टाइगर ने मोटो दिया है- 'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं!' इस टीजर को रिलीज करते हुए सलमान खान ने बताया कि ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी और इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'टाइगर 3' का बजट 300 करोड़ रुपये है, और इसे यशराज फिल्म्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। मेकर्स ने एक्शन सीक्वेंस से लेकर स्टंट्स और वीएफएक्स पर तगड़ा खर्चा किया है। 'टाइगर 3' पहले 21 अप्रैल 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 10 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

Read more about: tiger 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X