Tiger 3 Teaser - फिस्स्स हो गए सारे दावे, जवान के साथ नही दिखा टाइगर?

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर जिस तरह का क्रेज नजर आ रहा है वो शानदार है। इससे इतना भी तय हो चुका है कि एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है। हालांकि शाहरुख खान के फैंस जहां खुशी मना रहे हैं वहीं सलमान खान के फैंस थोड़ा दुखी जरूर हुए हैं।
थिएटर में वो जिस उम्मीद से पहुंचे थे उसको थोड़ा झटका लगा है। हम बात कर रहे हैं टाइगर 3 के टीजर की जिसको लेकर चर्चाएं हो रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों से ये दावा किया जा रहा था कि शाहरुख खान की इस फिल्म के साथ सलमान खान की टाइगर 3 का टीजर अटैच किया जाएगा।
हालांकि इन सभी दावों की हवा निकल गई है। जी हां, सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का टीजर जवान के साथ नहीं रिलीज किया गया है। अब सलमान खान के फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ पठान में नजर आए थे और दोनों को काफी पसंद किया गया था।
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है और लगभग इसका सारी शूटिंग हो चुकी है। उनके साथ कैटरीना कैफ होंगी जो कि एक बार फिर से तगड़ा एक्शन करतीं नजर आने वाली हैं।
शाहरुख खान का कैमियो
सलमान खान की टाइगर 3 में हमारा जवान यानि शाहरुख खान नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि ये एंट्री सलमान खान की तरह काफी ग्रैंड होने वाली है। सलमान खान ने भी पठान में एक धमाकेदार कैमियो किया था और उनकी एंट्री पर तालियां पड़ीं थीं।
टाइगर 3 को गदर 2 के निर्देशक मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बार टाइगर का स्क्रीन प्ले और भी धमाकेदार होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











