Tiger 3- श्रीधर राघवन ने सलमान खान की इस फिल्म को लेकर कर डाला इतना बड़ा खुलासा?

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड है और पठान के धमाके के बाद इस फिल्म से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि टाइगर 3 काफी दमदार होने वाली है इसको लेकर खुद फिल्म लेखक श्रीधर राघवन ने बड़ा खुलासा किया है। जी हां, श्रीधर ने इसके पहले ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर लिखी थी, वो पठान के लेखक भी हैं.. इस वक्त वो टाइगर 3 को लेकर बिजी है इसको दमदार तारीके से सामने रखने वाले हैं।
लेखक से जब सलमान खान की फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होने खुलासा करते हुए बताया कि इस फिल्म की कहानी काफी पहले लिखी जा चुकी है और ये एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है से शानदार होने वाली है।
उन्होने ये भी कहा कि जो हम बना रहे हैं उसको लेकर आशा करते हैं कि फैंस को वो काफी पसंद आएगा। श्रीधर ने इसको एक अच्छी.. रॉक सॉलिड फिल्म कहा है।'

मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं
टाइगर 3 के निर्देशक की बात करें तो इसमें मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं जो कि काफी दमदार निर्देशक हैँ। हालांकि सलमान खान की बात करें तो फैंस उनको टाइगर के किरदार में पसंद करते हैँ। पठान फिल्म में उन्होने टाइगर वाला दमदार कैमियो किया था जो कि सामने आकर छा गया था।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस वक्त टाइगर 3 के अलावा किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस ईद पर रिलीज होगी और फैंस को इसका काफी बेसब्री से इंतजार है।

टाइगर 3
टाइगर 3 को लेकर खबर आ रही है कि इस फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य विलेन का रोल करने वाले हैं और ये फिल्म 2023 के अंत तक बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए आ रही है।

सलमान खान और कैटरीना कैफ
हालांकि सलमान खान और कैटरीना कैफ फिर से मिलकर कितना बड़ा धमाका करते हैं वो देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications