Bollywood Highlights- टाइगर 3 ने 24 घंटे में बेचे 35 हजार टिकट, मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश से तस्वीरें वायरल

bollywood live updates

Bollywood Highlights- हर दिन की तरह आज भी हम आपको एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सभी छोटी बड़ी खबरें बताने लिए तैयार हैं। सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की जिसने रिलीज से पहले ही अपनी एडवांस बुकिंग में धमाका करना शुरु कर दिया है।

खबरें हैं कि इस फिल्म ने 24 घंटे के अंदर 35 हजार टिकट बेच दिए हैं। जिस तरह का क्रेज इस फिल्म को लेकर देखने को मिल रहा है वो कमाल का है।

इसके अलावा मनीष मल्होत्रा की दिवाली बैश को लेकर चर्चा है जहां पर सितारों महफिल लगी है। हमेशा की तरह दिशा पाटनी ने फिर अपनी हॉटनेस से पारा बढ़ाया है। उनके अलावा कृति सैनन भी नजर आईं जो कि सुंदर दिख रहीं थीं।

लगभग हर बॉलीवुड एक्ट्रेस इस पार्टी का हिस्सा बनी है और सभी के लुक्स धीरे धीरे सामने आ रहे हैं और वायरल हो रहे हैं। सभी सितारे एक से बढ़कर एक लुक में कमाल लग रहे थे और खुश दिखाई दिए।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Nov 6, 2023 7:11 PM

    बाज आने को तैयार ही नही हैं Nia Sharma, एक बार फिर से पहने ऐसे कपड़े कि दिखते रहे जरूरी अंग

    Nia Sharma Photos: टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा यूं तो इन दिनों किसी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी लगातार रहती है। एक्ट्रेस अपनी हॉट फोटोज और वीडियोज से लोगों के दिलों के घायल करती ही रहती हैं और ऐसा एक बार फिर से उन्होंने किया है।

    बाज आने को तैयार ही नही हैं Nia Sharma, एक बार फिर से पहने ऐसे कपड़े कि दिखते रहे जरूरी अंग
  • Nov 6, 2023 6:15 PM

    आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को बर्थडे किया विश

    आलिया भट्ट ने 6 नवंबर, 2023 को एक साल की होने पर अपनी बच्ची राहा के लिए एक हार्दिक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, "हमारी खुशी, हमारा जीवन.. हमारी रोशनी! ऐसा लगता है जैसे कल ही कि बात है कि हम आपके लिए यह गाना बजा रहे थे जबकि आप मेरे पेट में लात मार रही थीं.. कहने को कुछ नहीं है, केवल इतना ही है कि हम तुम्हें अपने जीवन में पाकर धन्य हैं.. तुम हर दिन को एक स्वादिष्ट केक के टुकड़े जैसा महसूस कराती हो, जन्मदिन मुबारक हो बेबी टाइगर.. हम तुम्हें प्यार से भी अधिक प्यार करते हैं।"

  • Nov 6, 2023 5:35 PM

    BF के साथ कोजी हुई ईशा मालवीय, मम्मी पापा ने दिया ऐसा रिएक्शन

    गौरव ने बताया कि ईशा की मां शो में उनके परफोर्मेंस से बिल्कुल भी खुश नहीं है। उन्हें तो ईशा और समर्थ के रिश्ते के बारें में भी नहीं पता था। शो में उनका समर्थ संग कोजी होना भी उनके पेरेंट्स को पसंद नहीं आ रहा है। गौरव का दावा है कि ईशा के पेरेंट्स चाहते हैं कि वे शो से बाहर आ जाएं। लेकिन ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि वे एक कॉन्ट्रेक्ट से बंधी हुई हैं।

  • Nov 6, 2023 4:32 PM

    अमाला पॉल ने रचाई दूसरी शादी, वेडिंग की तस्वीरों ने जीता लोगों का दिल

    Amala paul Wedding Album: साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई से शादी रचाई है। अमला की पहली शादी डायरेक्टर ए।एल। विजय से हुई थी, लेकिन 2017 में उनका तलाक हो गया। सोशल मीडिया पर जगत ने अपनी गर्लफ्रेंड अमाला के साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों को मैचिंग लैवेंडर आउटफिट में देखा जा सकता है। अमाला ने लैवेंडर लहंगा के साथ चोकर और ईयररिंग्स पहना है। साथ ही, उन्होंने खुले वालों का हेयरस्टाइल रखा। एक्ट्रेस ने मिनिमल ड्यूई मेकअप चुना।

  • Nov 6, 2023 4:01 PM

    शुभनम गिल को डेट करने पर बोली सारा- सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ गया

    करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का लेटेस्ट प्रोमो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे सारा अली खान और अनन्या पांडे संग बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो में करण सारा से पूछते नजर आ रहे हैं कि, आपकी और शुभमन गिल की डेटिंग की काफी अफवाहें उड़ी थी, जिसके जावब में एक्ट्रेस कहती हैं कि- आप गलत सारा को लेकर आए हैं करण।।।जिसके बाद एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए कहती हैं कि- 'सारी दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ी है'।

  • Nov 6, 2023 3:34 PM

    'टाइगर 3' में टॉवल फाइट सीक्वेंस पर बोलीं कैटरीना कैफ, 'इससे पहले ऐसा फाइट सीन कभी शूट नहीं हुआ'

    बॉलीवुड सुपरस्टार कैटरीना कैफ, जिनके 'टाइगर 3' में टॉवल फाइट सीक्वेंस ने कई लोगों का ध्यान खींचा है, ने बताया कि भारत में इससे पहले स्क्रीन पर दो महिलाओं का ऐसा कोई फाइट सीक्वेंस नहीं रहा है। कैटरीना ने कहा, "मुझे स्क्रीन पर जोखिम भरे एक्शन सीक्वेंस करना पसंद है और जब एक फीमेल एक्शन हीरोइन होने की बात आती है तो टाइगर फ्रेंचाइजी ने हमेशा मुझे चीजों को कई पायदान ऊपर ले जाने का मौका दिया है!"

  • Nov 6, 2023 1:38 PM

    कपड़े उतारकर अंकिता लोखंडे पर चढ़े नील, फिर विक्की जैन ने नील की पत्नी ऐश्वर्या के साथ की हाथापाई

    Bigg Boss 17 Couple Fight: बिग बॉस 17 किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा कपल्स के लड़ाई झगड़ों और बनते बिगड़ते रिश्तों को लेकर छाया हुआ है। इसी बीच अब टेलीविजन के स्टार कपल्स का खिसयानी बिल्ली अवतार देखने को मिला है। नील भट्ट और अंकिता लोखंडे के बीच बुरी तरह लड़ाई हुई जिसके बाद दोनों के पति पत्नी भी इस लड़ाई में कूदे और फिर ऐश्वर्या शर्मा और विक्की जैन तो हाथापाई पर उतर आए।

  • Nov 6, 2023 12:59 PM

    VIDEO: ऑरी का केला वाला लुक हुआ वायरल, दिवाली पार्टी ये किस हाल में पहुंचे

    स्टार्स के साथ पार्टी फोटोज और अतरंगी लुक्स से सोशल मीडया सेंसेशन बन चुके ऑरी हर स्टार पार्टी की जान है। ऑरी के बिना स्टार्स से लेकर अंबानी तक की महफिल अधूरी रहती है। ऐसे में अब ऑरी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस पार्टी से ऑरी का एस वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दिवाली पार्टी में ऑरी अब तक के सबसे अतरंगी अंदाज में दिखाई दिए और हर किसी की नजरे उनके लुक से ज्यादा उनसे सिर्फ एक ऐसेसीरीज पर थम रही हैं। ये ऐसेसीरीज ऑरी का मोबाइल फोन कवर है। इस दौरान ऑरी पीले रंग के कुर्ता में काफी चमकीले लिबास में दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही ऑरी बार बार अपने मोबाइल को कभी इस हाथ में तो उस हाथ में इधर उधर करते दिखाई दे रहे थे। ऐसे में हर किसी की नजरे उनके इस मोबाइल कवर पर जा ही थमी।

  • Nov 6, 2023 12:41 PM

    महिलाओं के लिए खतरा है ये अभिनेता.. आरोप लगाकर बिग बॉस से किए गए बाहर!

    गौरतलब है कि जो घर के बाकी प्रतियोगी थे जो सीधे तौर पर उनका विरोध नहीं कर सकते थे, उन्होंने मौका मिलने पर रेड कार्ड के हथियार का इस्तेमाल किया और उन्हें बाहर कर दिया। बिग बॉस के प्रतियोगियों ने प्रदीप को बाहर का रास्ता दिखाते हुए कहा है कि, ''इसके पीछे कारण ये है कि ये महिलाओँ के लिए खतरा है।

  • Nov 6, 2023 12:07 PM

    सलमान- कैटरीना की फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉस

    फिल्म के 7,392 शो में 1.42 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं और अपनी पहली दिन की एडवांस बुकिंग से फिल्म लगभग 4.2 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। जी हां, टाइगर 3 के हिंदी 2डी शो में कुल 1,38,804 टिकट बिके, जबकि इसके हिंदी आईमैक्स 2डी शो (109 शो) में कुल 2,713 टिकट बिक चुके हैं।

  • Nov 6, 2023 11:31 AM

    लिफ्ट से वायरल हुए रश्मिका मंदाना के मॉर्फ्ड वीडियो से मचा बवाल

    रश्मिका मंदाना एक बार फिर से चर्चा में हैं और इस बार उनका एक फेक वीडियो वायरल हो रहा है। जी हां, ये एक मॉर्फ्ड वीडियो है जिसमें एक लड़की बेहद रिवीलिंग और बोल्ड कपड़े पहने नजर आ रही है।

  • Nov 6, 2023 10:19 AM

    रेड हॉट ड्रेस में कातिलाना लगीं फातिमा सना शेख

    फातिमा सना शेख का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होने रेड ड्रेस पहनी है। फातिमा इतनी हॉट लग रही हैं कि लोगों की नजर उनपर से नहीं हटती। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स करते हुए तारीफ कर रहे हैं।

  • Nov 6, 2023 9:54 AM

    बीवी अनुष्का शर्मा का गाना बजते ही मैदान पर नाचने लगे विराट कोहली

    विराट कोहली को फील्ड पर भी काफी मस्ती करते हुए देखा गया। जी हां, फील्डिंग के दौरान विराट कोहली को डांस करते हुए देखा जा सकता है। मजेदार बात तो ये थी कि इस दौरान विराट अपनी पत्नी अनुष्का के आइकॉनिक 'बैंड बाजा बारात' के गाने 'ऐंवयी ऐंवयी' पर डांस करते नजर आए। यह देखकर लोग उनका नाम लेकर चिल्लाने लगे और चियर करने लगे

    बीवी अनुष्का शर्मा का गाना बजते ही मैदान पर नाचने लगे विराट कोहली
  • Nov 6, 2023 9:10 AM

    सारा अली खान ने ढाया कहर

    सारा अली खान इस दौरान काफी हॉट लग रही थीं और जिस तरह की ड्रेस उन्होने पहनी थी वो प्यारी थी। कैमरे की नजर उनपर ही थी और फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

  • Nov 6, 2023 9:07 AM

    दीपिका, करीना और आलिया से चिपके इस शख्स पर भड़के फैंस

    हर एक्ट्रेस के साथ ओरहान अवतरमणि नजर आए जो कि ओरी के नाम से जाने जाते हैं। इस दौरान फैंस इस बात को लेकर भड़के हुए हैं कि वो पर एक्ट्रेस को टच करता है और पोज देते काफी चिपक जाता है। लोगों के कमेंट्स तेजी से सामने आ रहे हैं।

    दीपिका, करीना और आलिया से चिपके इस शख्स पर भड़के फैंस

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X