टाइगर 3 से सामने आया कैटरीना कैफ का बेहद बोल्ड फोटोशूट, जबरदस्त एक्शन के साथ इतनी HOT
कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के साथ प्रोफेशनल काम को लेकर भी चर्चा में हैं। टाइगर 3 की शूटिंग के बीच अचानक ये खबर आयी कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ जल्द शादी करने वाले हैं। जो कि फिलहाल एक अफवाह है। लेकिन कहीं ना कहीं विकी कौशल और कैटरीना कैफ का रिश्ता दोस्ती से अधिक है, ये कई बार सामने आ चुका है।
कैटरीना कैफ इन दिनों तुर्की में टाइगर 3 की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के बीच कैटरीना कैफ ने अपनी ग्लैमरस फोटोशूट शेयर की हैं। हर बार की तरह इस बार भी कैटरीना कैफ काफी खूबसूरत और बोल्ड दिखाई दे रही हैं।

खुले बार और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ कैटरीना कैफ ने अपनी नई तस्वीर से फैंस के बीच फिर से अपनी अदा दिखाई है। फोटो शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा है कि यू हैव माय हार्ट।

कैटरीना कैफ ने शेयर की फोटो
कैटरीना कैफ ने इसके साथ हार्ट इमोजी भी शेयर की है। तुर्की के साथ कैटरीना कैफ इस्तांबुल में भी शूटिंग कर रही हैं। इन तस्वीरों को देख लग रहा है कि कैटरीना कैफ अपने शूटिंग के समय का आनंद उठा रही हैं।

कैटरीना कैफ टाइगर 3
कैटरीना कैफ और सलमान खान की टाइगर 3 हिंदी सिनेमा की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से है। 250 करोड़ से अधिक बजट के साथ बनने वाली टाइगर 3 में कैटरीना कैफ भी जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगी।

टाइगर 3 में कैटरीना कैफ का एक्शन
टाइगर जिंदा है के दूसरे पार्ट में कैटरीना कैफ एक्शन और फाइट सीन करती हुई दिखाई दी थीं। तीसरे भाग में भी कैटरीना के लिए एक्शन सीन तैयार किया गया है।फिल्म की शूटिंग 7 देशों में करने की योजना बनाई गई है। साल 2022 में इसे रिलीज किया जाएगा। शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications