Tiger 3- सलमान खान के साथ दिखेंगे शाहरुख खान, इस महीने करेंगे अपने हिस्से की शूटिंग!
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 आने वाले साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्म है। यशराज प्रोडक्शन इसको काफी बड़े पैमाने पर शूट कर रहा है और कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान खान के साथ दमदार कैमियो में शाहरुख खान नजर आएंगे। अब ताजा जानकारी मिली है कि, शाहरुख खान आखिरकार टाइगर 3 की शूटिंग के लिए तैयार हैं।
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले साल मार्च में फ्लोर पर गई थी। फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा विदेशों में भी कई लोकेशन पर की गई है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक,

शाहरुख इस महीने टाइगर 3 के लिए सलमान के साथ एक "स्पेशल सीक्वेंस" की शूटिंग करेंगे। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, "शाहरुख खान इस महीने के अंत तक टाइगर 3 के लिए अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे।''

सलमान और शाहरुख दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं
फिलहाल सलमान और शाहरुख दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। जहां सलमान 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं शाहरुख एटली की फिल्म के लिए चेन्नई में हैं, जिसकी शूटिंग वह महीने के अंत तक करेंगे।

टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे
उसके बाद अभिनेता मुंबई वापस जाएंगे और टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे। सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी आपको फिल्म पठान में भी नजर आने वाली है क्योंकि इस फिल्म में सलमान खान एक जबरदस्त कैमियो कर रहे हैं।

स्पाई फिल्में हैं
ये दोनों स्पाई फिल्में हैं जो कि यशराज बना रहा है। अब देखना ये है कि दोनों फिल्मों को कितनी कामयाबी मिलती है।

बड़े पर्दे के बादशाह हैं
सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ देखना हमेशा से शानदार रहा है और कहा जाता रहा है कि दोनों बड़े पर्दे के बादशाह हैं।

शूटिंग जारी है
शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के अलावा जवान और राजकुमार हिरानी की डंकी को लेकर काफी बिजी हैं। कुछ समय पहले इन फिल्मों का ऐलान हुआ था और अब उनकी शूटिंग जारी है।


Click it and Unblock the Notifications











