उल्टा मास्क पहनने पर सलमान खान हुए बुरी तरह से ट्रोल, टाइगर 3 के शूट से लौटे थे मेगास्टार!
मेगास्टार सलमान खान इस वक्त टाइगर 3 और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट उनकी फिल्मों को लेकर आती रहती है। टाइगर 3 का ऑस्ट्रिया शेड्यूल पूरा करके सुपरस्टार हाल ही में भारत वापस लौटे हैं। इस दौरान उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। लेकिन जो तस्वीर सामने आ रही है उसके बाद सलमान खान को ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल सलमान खान ने इस तस्वीर में मास्क पहना हुआ है लेकिन वो उल्टा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स एक्टिव हो गए और लगातार सलमान खान को लेकर कमेंट कर रहे हैं।
Recommended Video

एक यूजर ने लिखा था.. 'कभी मास्क न पहनने वाला इंसान जब मास्क लगाना है तो यह सबूत है।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है.. 'सलमान का उल्टा मुखौटा सबूत है।'

एक यूजर का कहना है
एक यूजर का कहना है कि 'आपने ऊपर का हिस्सा नीचे पहन लिया है।' सलमान खान इस तस्वीर में काले रंग के मास्क में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होने काले रंग की गोल कैप और नीले रंग की शर्ट पहन रखी है।

किक 2 और अंतिम जै
टाइगर 3 के अलावा सलमान खान किक 2 और अंतिम जैसी फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं। टाइगर 3 में सलमान खान के साथ इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं और वो निगेटिव रोल में होंगे। इमरान हाशमी के साथ पहली बार ऐसा होगा जब वो सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे।

पठान में भी उनका एक कैमियो
हाल ही में इमरान हाशमी फिल्म चेहरे का हिस्सा बने थे जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी थे। लाल सिंह चड्ढा और पठान में भी उनका एक कैमियो रोल होने वाली है।

मेगास्टार के द्वारा देखने को मिलने वाले हैं
काफी जल्दी कई बड़े धमाके मेगास्टार के द्वारा देखने को मिलने वाले हैं। आखिरी बार फिल्म राधे में वो नजर आए थे। हालांकि कोरोना काल के फिल्म थिएटर्स की जगह ओटीटी पर रिलीज करनी पड़ी थी लेकिन फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए थे।

बिग बॉस 15
सलमान खान काफी जल्दी बिग बॉस 15 के सेट पर नजर आने वाले हैं और इसके लिए वो काफी तैयारी कर रहे हैं। इस बार का बिग बॉस थोड़ा अलग होगा इसकी झलक सलमान खान ने प्रोमो में पहले ही दिखा दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
