Tiger 3: सलमान खान- शाहरुख खान की सीन के लिए की गई 6 महीने की प्लानिंग, इस दिन होगी शूटिंग!

Tiger 3: आदित्य चोपड़ा अपनी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर पठान के लिए सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ बड़े पर्दे पर लेकर आए। इसके साथ साथ ही उन्होंने बड़ा हिंट दिया है कि स्पाई यूनिवर्स के ये दो सुपर-जासूस, पठान के रूप में शाहरुख और टाइगर के रूप में सलमान, एक बार फिर जल्द ही दिखाई देने वाले हैं।
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की टाइमलाइन में दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। बॉलीवुड के दो सबसे बड़े मेगास्टार के यूनियन ने पठान के लिए बड़े पैमाने पर उत्साह पैदा कर दिया और दर्शकों ने स्क्रीन पर उनकी एटिड्यूड और भाईचारे को खूब पसंद किया और उन्हें भरपूर प्यार दिया।
7 दिनों तक होगी शूटिंग
अब, शाहरुख खान एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन सीक्वेंस के जरिए टाइगर फ्रेंचाइजी में दाखिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस सीन को अप्रैल के आखिर में मुंबई में 7 दिनों तक शूट किया जाएगा। खास बात यह है कि इस सीक्वेंस की प्लानिंग आदित्य चोपड़ा और टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा ने छह महीने से अधिक समय में की है ताकि इसे एक चर्चा का विषय बनाया जा सके।
टाइगर की टाइमलाइन में पठान की एंट्री
एक सूत्र ने बताया "जब पठान के लिए शाहरुख और सलमान के सीक्वेंस का प्लान बनाया जा रहा था, तो निर्माताओं को यह एहसास हुआ कि सुपर-जासूसों के इस तरह के क्रॉस-ओवर को हर बार एक पायदान ऊपर ले जाने की ज़रूरत होगी क्योंकि यह दर्शकों के लिए सबसे बड़ी यूएसपी है। इसलिए, लेखक, आदित्य और मनीष इसकी तैयारी में लग गए और टाइगर की टाइमलाइन में पठान की एंट्री को लिखने और विज़ुअलाइज़ करने में छह महीने का समय लग गया। इस शूट की हर डिटेल को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई है ताकि यह पूरा पैसा वसूल मनोरंजन दे पाए.."
टाइगर 3 में सलमान खान के साथ जोया के रूप में कैटरीना कैफ और टाइगर के प्रतिद्वंद्वी के रूप में इमरान हाशमी दिखाई देंगे। फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications