..................... Tiger 3 Salman Khan Mumbai Airport Security check cisf officer in trouble। टाइगर 3, सलमान खान का मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक करने वाले सीआईएसएफ ऑफिसर पर मुश्किल - Hindi Filmibeat

एयरपोर्ट पर सलमान खान को रोकने पर CISF ऑफिसर के खिलाफ एक्शन, गंभीर हुआ मामला !

फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग को लेकर सलमान खान और कैटरीना कैफ पिछले वीक के अंत में एयरपोर्ट से इंटरनेशनल लोकेशन पर रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर एंट्री करते समय एक सीआईएसएफ के अफसर ने सलमान को एयरपोर्ट के भीतर जाने से रोका।

Recommended Video

Salman Khan को CISF Officer ने गेट पर रोका, ड्यूटी कर रहे जवान के मुरीद हुए Netizens | FilmiBeat

जिस अंदाज से CISF जवान ने सलमान खान को रोका उसे देखने के बाद यूजर्स ने जमकर तारीफ की है। ये कहा गया कि सीआईएसएफ के अफसर ने अपनी ड्यूटी को निभाया और उसने सलमान खान के स्टारडम को नहीं देखा।एयरपोर्ट पर एक ऑफिसर ने उन्हें सिक्योरिटी चेक के लिए रोका तो सलमान खान भी खड़े हो गए।

salman khan

लेकिन अब सीआईएसएफ जवान को भारी घाटा हुआ है। रातों रात सलमान खान को रोकने के कारण सीआईएसएफ सोमनाथ मोहंती मुश्किल में फंस गए हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

सीआईएसएफ सोमनाथ पर लगा आरोप

सीआईएसएफ सोमनाथ पर लगा आरोप

सीआईएसएफ अफसर ने बखूबी अपने काम को निभाते हुए सलमान खान को एयरपोर्ट पर चेक करने के लिए रोका। लेकिन ड्यूटी के दौरान प्रोटोकॅाल तोड़ने का आरोप सीआईएसएफ सोमनाथ पर लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान को रोकने के दौरान हुई घटना को देखते हुए सीआईएसएफ जवान का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। मीडिया से बातचीत करना वो भी ड्यूटी के दौरान इस वजह से उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। ये पूरी तरह से एक प्रोटोकॅाल का उल्लघंन है।

फोन ले लिया जब्त

फोन ले लिया जब्त

सीआईएसएफ के अधिकारी ने इस संबंध में कहा है कि सीआईएसएफ अफसर का फोन इसलिए लिया गया है कि ताकि वो इस घटना के बारे में किसी भी मीडिया से बातचीत नहीं कर पाएं। गौरतलब है कि फोटोग्राफर्स की चारों तरफ से आ रही आवाज के बीच सीआईएसएफ ने अपना काम इतने बड़े सुपरस्टार के सामने निभाया उसकी तारीफ लोग वीडियो को देखने के बाद कर रहे हैं। सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है।

यूजर्स ने CISF जवान के काम की तारीफ

यूजर्स ने CISF जवान के काम की तारीफ

जिस पर यूजर्स ने CISF जवान के काम की तारीफ की है। यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कहा था कि ये सही तरीके से अपनी ड्यूटी को निभाना। बता दें कि सलमान खान ने टाइगर 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। टाइगर 3 से सलमान खान का पहला लुक भी सामने आया । टाइगर 3 को इंटरनेशनल लोकेशन पर हाई बजट के साथ शूट किया जा रहा है। फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ के करीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X