टाइगर 3 की शूटिंग के बीच, सलमान खान ने शेयर की अपनी शानदार तस्वीर- तुर्की में खत्म हुई शूटिंग

फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए सलमान खान और कैटरीना कैफ पिछले दिनों तुर्की पहुंचे थे। कुछ एक्शन सीन्स और एक रोमांटिक सॉन्ग पूरा करने के बाद अब टाइगर 3 की पूरी टीम तुर्की से ऑस्ट्रिया जाने को तैयार है। वहीं, इस बीच शूटिंग से समय निकालकर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तुर्की में सनराइज का मजा लेते सलमान की इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

ब्लैक हूडी पहने सलमान खान इस तस्वीर से 'टाइगर जिंदा है' की याद दिला रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि तुर्की में फिल्म की शूटिंग शेड्यूल से दो दिनों पहले ही खत्म हो चुकी है। वहां सरकार की तरफ से बायो बबल में शूटिंग करने के बड़े सख्‍त नियम कानून थे।

Salman Khan

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी का जिम्‍मा अनय गोस्‍वामी को दिया गया है। वहीं तुर्की में एक्शन कोरियोग्राफी के लिए साउ‍थ अफ्रीकन एक्‍शन डायरेक्‍टर्स को बोर्ड पर लाया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो जिस तरह 'टाइगर जिंदा है' में सलमान- कैटरीना का मिशन खाड़ी देशों में था, 'टाइगर 3' में दोनों यूरोपीय देशों में मिशन पूरा करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X