Tiger 3- थिएटर में पटाखे फोड़ने पर नाराज हुए सलमान खान, ट्वीट करते हुए फैंस से कही ये बात?

मेगास्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा है। कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आए हैं जो कि आपको हैरान करने वाले हैं। एक वीडियो सीधे महाराष्ट्र के मालेगांव में एक थिएटर के अंदर से सामने आया है जिसमें कुछ फैंस को पटाखे फोड़ते हुए देखा जा सकता है।
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोग भड़क गए और अपनी नाराजगी व्यक्त की। हालांकि इस पूरे मामले में अब सलमान खान का भी पोस्ट सामने आया है और उन्होने फैंस को ऐसा ना करने की सलाह दी है।
सलमान खान ने लिखा, ''मैं टाइगर 3 के दौरान सिनेमाघरों के अंदर आतिशबाजी के बारे में सुन रहा हूं। यह ख़तरनाक है। आइए खुद को और दूसरों को जोखिम में डाले बिना फिल्म का आनंद लें। सुरक्षित रहें।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
एक ने लिखा, ''टाइगर 3 को बैन किया जाना चाहिए, सलमान के प्रशंसक इस फिल्म को देखने के लिए आम जनता के लिए असुरक्षित और खतरनाक माहौल बना रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''मैं आपको याद दिला दूं भाई आप भारत के सबसे बड़े मेगास्टार हैं।''
एक ने लिखा, ''क्या आप जानते थे कि आप इस बारे में ट्वीट करेंगे।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। पटाखों वाला वीडियो जब सामने आया था तो फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था। उन्होने लिखा था, "और हमें लगता है कि हम MAD नहीं हैं।"
हालांकि सलमान खान के इस ट्वीट के बाद फैंस का क्या रिएक्शन होता है ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल फिल्म ने पहले दिन 94 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। दिवाली वीक छुट्टियों से भरा हुआ है और कहा जा रहा है कि फिल्म काफी जल्दी 300 करोड़ का आकड़ा पार करेगी।


Click it and Unblock the Notifications