..................... Tiger 3: Salman Khan and Katrina Kaif to head to Russia on August 18 for next schedule, Know details | 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस जाएंगे सलमान खान- कैटरीना कैफ, 45 दिनों का शेड्यूल, जानें डिटेल्स - Hindi Filmibeat

'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस जाएंगे सलमान खान- कैटरीना कैफ, 45 दिनों का शेड्यूल, जानें डिटेल्स

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग जोरशोर से जारी है। मुंबई में शूटिंग खत्म करने के बाद फिल्म की टीम 18 अगस्त को रूस के रवाना होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य चोपड़ा ने पूरी टीम के लिए एक जंबो चार्टर बुक किया है। फिल्म का इंटरनेशनल शेड्यूल रूस के साथ शुरु किया जाएगा, इसके बाद 6 अलग अलग इंटरनेशनल लोकेशन पर शूटिंग होनी है।

फिल्म का इंटरनेशनल शेड्यूल 45 दिनों का रखा गया है। सबसे पहले पूरी टीम रूस पहुंचेगी, जहां कुछ हाई- ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी। फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा इस शेड्यूल के लिए पिछले कुछ महीनों से तैयारी कर रहे थे। वहीं आदित्य चोपड़ा भी इंटरनेशनल शेड्यूल को लेकर पूरी सावधानी बरत रहे हैं।

Tiger 3

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, टाइगर 3 के इंटरनेशल शेड्यूल के लिए सलमान और कैटरीना सबसे पहले रूस में हाई-ऑक्टेन सीक्वंस की शूटिंग करेंगे और फ़िर उसके बाद वे तुर्की और ऑस्ट्रिया रवाना होंगे। फिल्म की शूटिंग काफी बड़े स्तर पर की जा रही है।

पिछले दिनों शाहरुख खान ने भी मुंबई में अपने कैमियो की शूटिंग पूरी कर ली है। पठान की शूटिंग से समय निकालकर शाहरुख ने 'टाइगर 3' में अपना हिस्सा पूरा कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X