Tiger 3- सलमान खान और कैटरीना कैफ ने शुरु की रशिया में शूटिंग, फिल्माया गया कार चेज सीन!
सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ हाल ही में रशिया पहुंचे हैं और उनके जाने के पहले सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुईं थीं। ये तस्वीरें एयरपोर्ट की थी और फैंस इनको लगातार साझा कर रहे थे। लेकि अब जो खबर सामने आ रही है वो आपको काफी खुश करने वाली है। पता चला है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ ने इस फिल्म की शूटिंग शुरु भी कर दी है।
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर की मानें तो सलमान और कैटरीना इस समय सेंट पीटरबर्ग में शूट कर रहे हैँ। इसके अलावा खबर है कि रशिया का ये शेड्यूल एक बड़ी कार चेज सीन के साथ शुरु हुआ है।

पता चला है कि इस शूटिंग के पहले ही वहां कोविड 19 से बचाव के सारे इंतजार कर लिए गए थे। सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म में एक बड़ा रन चेज देखने को मिलने वाला है।
कैटरीना कैफ एक बार फिर से जोया के किरदार में नजर आने वाली है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में उनका एक्शन काफी दमदार होने वाला है।

टाइगर 3 की टीम
खबरों की मानें तो रशिया में शूटिंग पूरी करने के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ समेत टाइगर 3 की टीम ऑस्ट्रेलिया और तुर्की पहुंचेगी। यहां पर फिल्म के काफी शानदान सीन्स शूट किए जाएंगे। इस फिल्म के लिए कई देशों की लोकेशन्स को लॉक किया गया है।

स्टारकास्ट को जॉइन नहीं करेगें
इसके अलावा खबर है कि रशिया में इमरान हाशमी इस फिल्म की स्टारकास्ट को जॉइन नहीं करेगें क्योंकि इस शेड्यूल में उनका एक भी सीन नहीं है। जैसे ही टीम ऑस्ट्रेलिया और तुर्की पहुंचेगी, इमरान हाशमी का किरदार शुरु हो जाएगा।

पठान
पठान के लिए भी सलमान खान ने काफी मेहनत की है। खबर है कि पहले शाहरुख खान की पठान रिलीज होगी इसके बाद सलमान खान की टाइगर 3, इन दोनों फिल्मों का एक दूसरे से संबंध है।

मनीष शर्मा निर्देशक
मनीष शर्मा इस फिल्म को बना रहे हैं और देखने लायक होगा कि वो इसके एक्शन को किस लेवल तक लेकर जाते हैं। इसके पहले उन्होने वॉर जैसी फिल्म निर्देशित की थी। टाइकर फ्रेंचाइजी से कबीर खान और अली अब्बास जफर जुड़ चुके हैं।

एक तोहफा साबित होगी
काफी लंबे समय के बाद सलमान खान की ये फिल्म फैंस के लिए एक तोहफा साबित होगी। जिस तरह से कोरोना महामारी के बीच किसी तरह की फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं हुई है, उससे फैंस काफी नाराज हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस फिल्म के अलावा किक 2, भाईजान, ब्लैक टाइगर को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसके अलावा अंतिम, लाल सिंह चड्ढा और पठान में वो कैमियो करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications