'टाईगर' फ्रैंचाइजी के साथ फिर साथ आ रहे हैं सलमान खान और कबीर खान- 2022 में होगा धमाका?
साल 2017 में 'टाईगर जिंदा है' की रिलीज के साथ ही निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह बता दिया था कि इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म भी बनेगी। वहीं, फिल्म 'भारत' की रिलीज के साथ घोषणा की थी कि टाईगर 3 की तैयारी भी शुरु हो चुकी है। फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। जाहिर है इस फ्रैंचाइजी को लेकर सलमान फैंस के बीच खास उत्साह रहता है।
एक था टाईगर और टाईगर जिंदा है के बाद 'टाईगर' फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म 2022 में शेड्यूल की जा सकती है। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म को लेकर अली अब्बास जफर पहले ही खबरें पक्की कर दी थीं। लेकिन अफवाहों की मानें तो टाईगर 3 का निर्देशन अली की जगह अब कबीर खान कर सकते हैं।

कबीर खान ने 'एक था टाईगर', 'बजरंगी भाईजान' और 'ट्यूबलाइट' का निर्देशन किया है। लिहाजा, टाईगर 3 सलमान खान के साथ उनकी चौथी फिल्म होगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications










