टाइगर 3 को लेकर शुरु हुई फैंस की दीवानगी, सलमान खान और इमरान हाशमी का दमदार फैन-मेड पोस्टर!
सदी के मेगास्टार सलमान खान ने हाल ही में फिल्म राधे से काफी बड़ा धमाका किया है। लगातार आ रहे निगेटिव रिव्यू के बीच भाईजान की फिल्म ने कमाल का बिजनेस किया है। ऐसा माना जा रहा है कि जब इसकी ओटीटी कलेक्शन सामने आएगी तो लोग चौंक जाएंगे। हालांकि इसके बाद से लगातार सलमान खान की अगली फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा है। इस समय कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और फैंस के लिए इस फिल्म की दीवानगी अभी से देखी जा रही है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर सामने आया है जो कि फैन मेड पोस्टर है। सलमान खान के फैंस ने टाइगर 3 का एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेता इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं।

पोस्टर सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर के साथ फैंस ने टाइगर 3 को लेकर अभी से दहाड़ शुरु कर दी है और निश्चित ही फिल्म रिलीज होती ही काफी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।

पाकिस्तानी एजेंट
हाल ही में पता चला था कि इमरान हाशमी इस फिल्म में पाकिस्तानी एजेंट के रोल में नजर आएंगे और तगड़ी भिड़ंत होगी।

कंट्रोवर्शियल
जैसा की काफी समय से पाकिस्तान और भारत के संबंध सही नहीं चल रहे हैं इस फिल्म में आपको काफी कुछ कंट्रोवर्शियल देखने को मिलेगा।

मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं
इस बार फिल्म को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं जबकि इसके पहले कबीर खान और अली अब्बास जफर दोनों फिल्मों के निर्देशक रहे थे।

बड़ा एक्शन
फिल्म में बाकी सभी फिल्म की तरह अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं जो कि निश्चित ही फिर से बड़ा एक्शन करने वाली हैं।

रिलीज के बाद
फिलहाल फिल्म की कहानी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं लेकिन सच्चाई तो रिलीज के बाद ही पता चलेगी।

पठान से कनेक्शन
इसके अलावा सलमान खान की टाइगर 3 का कनेक्शन शाहरुख खान की पठान से बताया जा रहा है कि टाइगर 3 से पहले रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications