..................... 'Tiger 3' release may get delayed due to 'Pathan'? Salman Khan fans will be disappointed! 'पठान' के वजह से 'टाइगर 3' की रिलीज में हो सकती है देरी? - Hindi Filmibeat

'पठान' के वजह से 'टाइगर 3' की रिलीज में हो सकती है देरी? निराश हो जाएंगे सलमान खान के फैंस!

सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान अपनी स्पाई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैँ। बता दें कि शाहरुख खान पठान और सलमान खान टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं। पिछले महीने अपने जन्मदिन पर मीडिया से बात करते हुए, सलमान खान ने खुलासा किया था कि टाइगर 3 इस साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है, और शाहरुख खान की पठान उनकी फिल्म से पहले बड़े पर्दे पर आ जाएगी।

खबरें पहले ही स्पष्ट हो गईं थीं कि सलमान ने पठान में एक कैमियो किया है और शाहरुख टाइगर 3 में दिखाई देंगे। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों अभिनेताओं के प्रशंसक फिल्म के बारे में सुपर उत्साहित हैं।

salman khan, tiger 3, shahrukh khan, pathan, सलमान खान, टाइगर 3, शाहरुख खान, पठान

लेकिन फिल्म टाइगर 3 देरी से रिलीज हो सकती है और इसका कारण शाहरुख खान की पठान बताई जा रही है। खबर है पठान फिल्म की शूटिंग किसी ना किसी कारण बार बार प्रभावित हो रही है,

शूटिंग कोविड के डर से टली है

शूटिंग कोविड के डर से टली है

हालांकि इस वक्त फिल्म की शूटिंग कोविड के डर से टली है। सूत्र ने आगे खुलासा किया कि निर्माता मार्च के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने की योजना बना रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान की टाइगर 3 तब ही रिलीज होगी जब पठान रिलीज होगी

टाइगर 3 और पठान

टाइगर 3 और पठान

इस वजह से सलमान खान के फैंस इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान की टाइगर 3 और पठान की कहानियों में कनेक्शन है। अगर पठान की शूटिंग मार्च में खत्म होती है तो इसके पोस्ट प्रोडक्शन में चार महीने का समय लग सकता है।

साल के अंत तक आएगी

साल के अंत तक आएगी

इसका मतलब है कि ये फिल्म साल के अंत तक आएगी। हालांकि सलमान खान पहले ही ऐलान कर चुके हैं पठान की रिलीज के चार से पांच महीनों के बाद टाइगर 3 आएगी। लेकिन सलमान खान ने ये भी कहा था कि टाइगर 3 क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

पठान

पठान

अब अगर पठान साल के अंत में आती है तो निश्चित ही टाइगर 3 अगले साल के लिए खिसक सकती है। हालांकि इस बात को लेकर काफी समय है और किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

 काफी मेहनत कर रहे हैं

काफी मेहनत कर रहे हैं

सलमान खान और शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। सलमान खान इस फिल्म के अलावा ब्लैक टाइगर, भाईजान और किक 2 जैसी फिल्मों का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा बजरंगी भाईजान 2 को लेकर भी खबरों में हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X