Tiger 3 Release Date: सलमान खान- कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान, दिवाली पर होगा धमाका

tiger-3-release-date-announced-salman-khan-katrina-kaif-film-to-hit-screens-on-diwali-2023

सलमान खान [Salman Khan] ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म टाइगर 3 के नए रिलीज डेट की घोषणा की है। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म पहले ईद 2023 पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी तारीख बदल चुकी है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही टाइगर 3 अब दिवाली 2023 पर धमाका करने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

टाइगर 3 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। यशराज बैनर की इस फ्रैंचाइजी के 10 साल पूरे होने के मौके पर 'टाइगर 3' की ईद रिलीज का ऐलान किया गया था। मेकर्स ने एक टीजर भी रिलीज किया था। लेकिन अब रिलीज डेट बदल चुकी है।

सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा- टाइगर की नई तारीख.. दिवाली 2023.. Celebrate #Tiger3 with #YRF50 only at a big screen near you. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu.

टाइगर 3 यशराज फिल्म्स की 'टाइगर' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट थीं। इस फ्रैंचाइजी में, सलमान भारतीय जासूस अविनाश सिंह 'टाइगर' राठौर की भूमिका निभा रहे हैं, और कैटरीना हैं पाकिस्तानी जासूस जोया हुमैमी।

कोई शक नहीं कि टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की सिज़लिंग कैमिस्ट्री और दमदार एक्शन देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। लेकिन इस बार इन दो सितारों के साथ, फिल्म में इमरान हाशमी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। अगर खबरों की माने तो वह विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग रूस, तुर्की, ऑस्ट्रिया, मुंबई और दिल्ली में की गई है। फिल्म की सीक्रेसी को बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने लोकेशंस पर हाई लेवल की सिक्यूरिटी का इंतजाम किया था। हालांकि कुछ लुक्स लीक हुए हैं। जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X