Tiger 3 लीक फोटो: सलमान के चेहरे पर खून, बड़ी एक्शन फिल्म, फैंस ने बोला- बॉक्स ऑफिस तूफान
सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई है। इसे देखने के बाद फैंस ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी करोड़ों की कमाई करेगी। सलमान और कैटरीना हाल ही में टाइगर 3 की शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना हुआ।
दिल्ली से एक्शन से भरी कुछ फोटो लीक हुए हैं। जहां सलमान खान और कैटरीना एक्शन सीन के लिए सेट पर नजर आ रहे हैं। फैंस ने लीक तस्वीरों के साथ लिखा है कि साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के लिए तैयार हो जाइए। टाइगर 3 लोडिग। इस फोटो में सलमान ने मैरून रंग की टीशर्ट-जींस पहन रखी है।

वहीं उनके चेहरे पर खून और घाव के निशान नजर आ रहे हैं। कैटरीना कैफ भी एक्शन लुक के साथ तैयार खड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं एक जगह कैटरीना कैफ को ग्रीन सलवार सूट के लुक में देखा गया। एक यूजर ने टाइगर 3 की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि बॉक्स ऑफिस पल सुनामी आएगी। भाई की हर फिल्म दमदार होती है।

टाइगर 3 की लीक फोटो
इसी तरह कई फैंस ने टाइगर 3 को आने वाले समय में करोड़ों की कमाई वाली फिल्म करार रिलीज से पहले दे दिया है।टाइगर 3 में सलमान खान के किरदार का नाम अविनाश सिंह टाइगर राठौड़ होगा। कैटरीना पहले की तरह जोया की भूमिका में दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का एक बड़ा चेहरा इमरान हाशमी भी हैं। जिनका पूरा लुक अभी तक किसी भी तरह से सामने नहीं आया है।

टाइगर 3 सेट सलमान खान लीक फोटो
इन तस्वीरों को देख लगता है कि दिल्ली में हार्ड कोर एक्शन सीन को शूट किया गया है। टाइगर 3 की शूटिंग के लिए इस बार देश-विदेश कई जगह पर चुनाव किया गया है। टाइगर 3 की सबसे अधिक शूटिंग रूस, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया में हुई। बकाया शूटिंग दिल्ली में पूरी की जा रही है।
Recommended Video

बॉक्स ऑफिस पर 334 करोड़
गौरतलब है कि सलमान के करियर की सबसे बड़ी हिट टाइगर सीरीज रही है। टाइगर ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 334 करोड़ का बिजनेस किया। बजट तो सिर्फ 72 करोड़ के करीब का था। इसके बाद आयी टाइगर जिंदा है।

टाइगर 3 का बजट 150 करोड़ से अधिक
टाइगर जिंदा है की कमाई वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 564 करोड़ के करीब की रही। फिल्म का बजट 110 करोड़ के करीब का था। टाइगर 3 का बजट 150 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। कमाई के लिहाज टाइगर 3 भी कई सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications