टाइगर 3- शाहरुख खान नहीं, इमरान हाशमी इस हफ्ते सलमान खान के साथ करेंगे शूटिंग, बड़ी खबर!
सलमान खान और कैटरीना कैफ की दमदार फिल्म टाइगर 3 को लेकर खबरें आम है और लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब बड़े पर्दे पर वो धमाका करने के लिए आ रहे हैँ। सभी जानते हैं कि 'टाइगर 3' की बड़े पैमाने पर शूट की जा रही है और देश के बाहर इसके ज्यादातर हिस्से शूट किए गए हैँ। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस हफ्ते सेट पर उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी शामिल हो रहे हैं।
जो कि इस फिल्म का अहम हिस्सा हैँ। हालांकि पहले खबर आई थी कि शाहरुक खान सलमान खान को इस फिल्म के सेट पर जॉइन करने वाले हैं क्योंकि वो एक बेहतरीन कैमियो फिल्म में करने वाले हैं।

हालांकि अब ईटाइम्स का कहना है कि शाहरुख फरवरी में ही टाइगर 3 के साथ काम करेंगे। इस बीच सलमान और इमरान एक एक्शन सीक्वेंस के लिए फिर से साथ आ गए हैं।

मेहनत कर रहे हैं
इमरान हाशमी इस फिल्म के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें इस बात का सुबूत हैं कि वो सलमान खान के साथ टक्कर लेने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैँ। ईटाइम्स के मुताबिक "इमरान हाशमी और सलमान खान कुछ अंतरराष्ट्रीय एक्शन निर्देशकों के साथ एसआरपीएफ ग्राउंड सेट पर कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगे।"

दमदार एक्शन सीक्वंस
ये दमदार एक्शन सीक्वंस होगा और फैंस इसको पसंद करने वाले हैं। इमरान हाशमी जिम से अपनी दमदार बॉडी वाली तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इमरान ने कभी भी 'टाइगर 3' में अपनी उपस्थिति की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

विलेन का किरदार
गौरतलब है कि इमरान हाशमी इस फिल्म में एक विलेन का किरदार निभाने वाले हैं और ये काफी अलग साबित होने वाला है। इमरान हाशमी पहली बार सलमान खान के साथ जुड़ रहे हैं और पहली बार एक बड़ी स्क्रीन पर उनके साथ नजर आने वाले हैँ।

एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है
इसके पहले सलमान खान एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैँ। इस फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं जोकि एक्शन करती नजर आने वाली हैँ।

पाकिस्तानी एजेंट
इसके पहले भी दोनों फिल्मों में वो अच्छा खासा एक्शन करतीं नजर आने वाली हैं। फिर से वो पाकिस्तानी एजेंट के किरदार में नजर आने वाली हैं।

चेहरे
इमरान हाशमी की बात करें तो आखिरी बार वो चेहरे फिल्म में नजर आए थे जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी और अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा थे।


Click it and Unblock the Notifications