..................... Tiger 3 new promo, Tiger Is Back: Salman Khan is one man army protecting India in Tiger 3 - Hindi Filmibeat

Tiger Is Back: टाइगर 3 के नए प्रोमो में सलमान खान बने वन मैन आर्मी, इमरान हाशमी की झलक देख फैंस एक्साइटेड

By Filmibeat Desk
tiger-3-new-promo-tiger-is-back-salman-khan-is-one-man-army-protecting-india-in-tiger-3

Tiger 3 New Promo: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 को लेकर सब तरफ माहौल बनता दिख रहा है। मेकर्स भी जोर शोर से फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। फिल्म के टीज़र, ट्रेलर और पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' के बाद, वाईआरएफ ने आज टाइगर 3 का नया प्रोमो रिलीज किया है।

50 सेकंड के टाइगर इज बैक वीडियो प्रोमो के साथ मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज दिया है। यह सलमान खान उर्फ टाइगर को एक वन-मैन आर्मी के रूप में दिखाता है, जो अपने देश की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। प्रोमो में सलमान और इमरान हाशमी का आमना सामना भी दिखाया गया है।

टाइगर और जोया से होगा दुश्मन का सामना

इस एक्शन प्रोमो में सलमान खान को फिल्म में शातिर मास्टरमाइंड और सुपर एजेंट टाइगर के दुश्मन इमरान हाशमी द्वारा धमकी दी जा रही है। दुश्मन किसी भी तरह भारत देश को नष्ट करना चाहता है। लेकिन उससे पहले उसका सामना टाइगर और जोया से होने वाला है।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर 3 इस दिवाली, 12 नवंबर, रविवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में 5 नवंबर से शुरु होने वाली है। उससे पहले हमें निर्माताओं से जानकारी मिली है कि वे रिलीज की तारीख पर देश भर में सुबह 7 बजे से फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू करेंगे। जी हां, पब्लिक डिमांड को देखते हुए फिल्म के मार्निंग शोज बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बता दें, टाइगर 3 ब्लॉकबस्टर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है.. जो एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की घटनाओं पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X