Tiger 3 Leaked- सलमान खान की फिल्म को लगा झटका, एचडी प्रिंट पर रिलीज होते ही हुई लीक!

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा है और फिल्म ने शानदार ओपनिंग दी है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा भी हो गया है जो कि सलमान खान और यशराज प्रोडक्शन को पसंद नहीं आने वाला है।
लाख कोशिशों के बाद भी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को ऑनलाइन लीक होने से नहीं बचाया जा सका है। पाइरेसी वेबसाइट्स पर इस फिल्म को रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक कर दिया गया है। सलमान खान के फैंस भी इस हरकत से काफी ज्यादा नाराज हैं।
फिल्म ने अपने पहले दिन इंडिया में ही 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म की दिवाली रिलीज से इसकी बॉक्स ऑफिस संख्या बढ़ने की उम्मीद है। टाइगर 3 के इस बात से दुखी होंगे कि फिल्म लीक हो गई।
वेबसाइटों, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज़ पर डाउनलोड करने के लिए एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म लीक होने से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ने की संभावना है।
हालांकि सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म थिएटर्स में ही देखना पसंद करते हैं इसलिए उनकी तरफ से तो किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं।
कैटरीना कैफ पर फिल्म में तगड़े एक्शन सीन्स फिल्माए गए हैं और इमरान हाशमी ने अपने किरदार से प्रभावित किया है। सलमान खान फिलहाल टाइगर 3 के साथ साथ दिवाली भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर वो काफी जल्दी अपने नए नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान करने वाले हैं। फैंस को इंतजार है कि धमाकेदार वापसी के बाद सलमान खान दूसरी फिल्मों के साथ भी कलेक्शन का सिलसिला जारी रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications