Tiger 3: इस वजह से रविवार को रिलीज होगी सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3', बॉक्स ऑफिस धमाके की तैयारी!

tiger-3-is-releasing-on-sunday-all-eyes-on-box-office-opening-of-100-crore-know-the-strategy

Tiger 3 Release Date: यशराज फिल्म्स ने टाइगर 3 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है और कोई शक नहीं कि फिल्म की धमाकेदार झलक ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। बता दें, सलमान खान- कैटरीना कैफ- इमरान हाशमी स्टारर ये फिल्म 12 नवंबर यानि की रविवार को रिलीज होगी।

जी हां, फिल्म शुक्रवार नहीं, बल्कि रविवार को रिलीज होगी। हिंदी सिनेमा शायद ही पहले कभी कोई फिल्म रविवार को सिनेमाघरों में आई हो। खैर, इस दिवाली जटिल रिलीज़ विंडो ने YRF को एक रणनीतिक रिलीज़ योजना तैयार करने के लिए प्रेरित किया है।

रिलीज डेट को लेकर यशराज फिल्म्स की रणनीति!

दरअसल, 13 नवंबर (सोमवार) को अमावस्या है और गोवर्धन पूजा/गुजराती नव वर्ष 14 नवंबर को है। इसके बाद 15 नवंबर को भाई दूज है। जाहिर है फिल्म को छुट्टियों का फायदा मिला, जिससे वीकली कलेक्शन में मदद मिलेगी। यशराज फिल्म्स ने छुट्टियों को देखते हुए ही रिलीज डेट प्लान किया है।

10 नवंबर यानि शुक्रवार को धनतेरस है। अगर टाइगर 3 इस दिन रिलीज की जाती, तो फिल्म की ओपनिंग पर प्रभाव पड़ता.. क्योंकि आने वाले दो दिन भी दीवाली का पर्व रहेगा। ऐसे में लोग त्योहार की तैयारी में बिजी रहेंगे, या परिवार के साथ समय गुजारेंगे। जो टाइगर 3 के बिजनेस के लिए अच्छा नहीं है।

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read more about: tiger 3 salman khan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X