Leaked- टाइगर 3 के सेट से लीक हो गया फिल्म का ये अहम हिस्सा, कैटरीना कैफ को देख लगेंगे झटके..

टाइगर 3 एक ऐसी फिल्म जो कि धमाका करने वाली है और इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी। हालांकि फिल्म को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है क्योंकि किसी ने शूटिंग सेट से एक वीडियो लीक कर दिया है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ आपको नजर आएंगी।
जी हां, वीडियो में आप देखेंगे कि कैटरीना डांस करती हुईं नजर आ रही हैं जिसमें बैकग्राउंड डांसर ड्रम के साथ थिरक रहे हैं। गाने की बीट्स आपको 'एक द टाइगर' के लोकप्रिय गाने 'माशाअल्लाह' की याद दिलाएगी, जिसमें कैटरीना और सलमान खान थे।
गाने के दौरान लाख मना करने के बाद भी किसी ने सेट पर ही इस क्लिप को शूट किया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। इस वीडियो को रेडिट ने पोस्ट किया है। हालांकि इसको लेकर क्लियर आवाज नहीं सुनाई दे रही है कि कौन सा गाना है लेकिन ये आपको माशाल्लाह की तरह लग सकता है।
हालांकि मेकर्स की तरफ से इस वीडियो को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं की गई है। सलमान खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर से बवाल करने के लिए आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कैट जैसा कोई नहीं कर सकता! वह डांस नंबरों की रानी है!!!''
एक का कहना है, ''टाइगर 3 महाकाव्य होने वाला है।'' एक ने लिखा, ''कृपया मुझे बताएं कि यह एक हॉट मोहक आइटम गीत है, जहां वह पुराने दिनों की तरह अपने पेट को दिखाती है, न कि केवल आधी ढकी हुई नाभि को गाने में दिखाती है कि हाल के वर्षों में उसकी मृत्यु हो गई है। कृपया मुझे पुरानी कैटरीना चाहिए।''
इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications