Tiger 3: रिलीज से 8 दिन पहले जोड़ा गया ऋतिक रोशन का कैमियो, फिल्म में किया गया ये बड़ा बदलाव!

Hrithik Roshan Cameo In Tiger 3: फिल्म टाइगर 3 की रिलीज में अब कुछ ही दिन रह गए हैं, लेकिन अभी भी फिल्म में कुछ बड़े बदलाव किये जा रहे हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की लंबाई (रनटाइम) पहले 2 घंटे 33 मिनट की थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2 घंटे 36 मिनट कर दिया गया है।
खास बात है कि फिल्म की लंबाई इसीलिए बढ़ी है क्योंकि इसमें ऋतिक रोशन का कैमियो जोड़ा गया है। टाइगर 3 में शाहरुख खान बतौर पठान एक कैमियो निभा रहे हैं, ये तो शुरुआत से चर्चा में हैं। लेकिन बता दें, कुछ ही दिनों पहले, 4 नवंबर को ऋतिक ने भी अपने सीक्वेंस की शूटिंग की, जिसे फिल्म में डाला गया है।
2 मिनट 22 सेकेंड लंबा ऋतिक का कैमियो
ऋतिक रोशन के कैमियो की लंबाई 2 मिनट 22 सेकंड होगी। इस सीन में कबीर के साथ कर्नल लूथरा भी नज़र आएंगे। लूथरा साहब और कबीर की बातचीत होती है। इसमें लूथरा का डायलॉग, "जो मैं तुमसे मांगने जा रहा हूं....' से शुरू होकर 'शैतान से लड़ते-लड़ते तुम खुद ही शैतान बन जाओगे..' पर खत्म होता है।"
सेंसर बोर्ड ने भी 6 नवंबर को इस सीन को पास कर दिया है। कोई शक नहीं कि ऋतिक फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं। बता दें, स्पाई यूनिवर्स के तीनों मुख्य किरदार टाइगर, पठान और कबीर पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, विशाल जेठवा और रणवीर शौरी जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे। फिल्म 12 नवंबर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











