Tiger 3: सलमान खान- शाहरुख खान की एक्शन सीन से जुड़ी बड़ी अपडेट आई सामने, इस दिन से शुरु होगी शूटिंग

tiger-3-big-update-from-salman-khan-shahrukh-khan-s-action-sequence-shoot-to-start-from-may-8

Salman Khan- Shahrukh Khan in Tiger 3: पठान की रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच टाइगर 3 में सलमान खान और शाहरुख खान को साथ देखने का उत्साह है। मेकर्स दोनों कलाकारों को दमदार तरीके से साथ लाने के लिए मेहनत भी काफी कर रहे हैं। पिछले 6 महीने से इनके सीन पर प्लानिंग की जा रही थी, वहीं अब शूट का दिन भी आ चुका है।

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान 8 मई से सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। 5 से 7 दिनों तक इस सीक्वेंस की शूटिंग चलने वाली है, जो कि यशराज फिल्म्स स्टूडियो में ही फिल्माई जाएगी। इसे बिगेस्ट एक्शन सीक्वेंस बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स थीं कि इस सेट को बनाने में 45 दिन का समय लगा है।

टाइगर की टाइमलाइन में पठान की एंट्री

सलमान- शाहरुख का यह सीन फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए मेकर्स इसे व्यापक स्तर पर फिल्माना चाहते हैं। वहीं, इस सीन के जरिए टाइगर की टाइमलाइन में पठान की एंट्री दर्शायी जाएगी, जिसके लिए दर्शक भी उत्साहित हैं। इस सीक्वेंस की प्लानिंग आदित्य चोपड़ा और टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा ने छह महीने से अधिक समय में की है ताकि इसे एक चर्चा का विषय बनाया जा सके।

सुपर-जासूसों का क्रॉस-ओवर

एक सूत्र ने बताया "जब पठान के लिए शाहरुख और सलमान के सीक्वेंस का प्लान बनाया जा रहा था, तो निर्माताओं को यह एहसास हुआ कि सुपर-जासूसों के इस तरह के क्रॉस-ओवर को हर बार एक पायदान ऊपर ले जाने की ज़रूरत होगी क्योंकि यह दर्शकों के लिए सबसे बड़ी यूएसपी है। इसलिए, लेखक, आदित्य और मनीष इसकी तैयारी में लग गए और टाइगर की टाइमलाइन में पठान की एंट्री को लिखने और विज़ुअलाइज़ करने में छह महीने का समय लग गया। इस शूट की हर डिटेल को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई है ताकि यह पूरा पैसा वसूल मनोरंजन दे पाए.."

टाइगर 3 में सलमान खान के साथ जोया के रूप में कैटरीना कैफ और टाइगर के प्रतिद्वंद्वी के रूप में इमरान हाशमी दिखाई देंगे। फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan shahrukh khan tiger 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X