Tiger 3 Ban- सलमान खान को लगा बड़ा झटका, इन मुस्लिम देशों में बैन हो गई टाइगर 3?

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और कहा जा रहा है कि सलमान खान एक बड़ा धमाका करने वाले हैं। इस पूरे साल टाइगर 3 का इंतजार लोग कर रहे थे।
लेकिन फिल्म को लेकर एक बुरी खबर ओमान, कतर और कुवैत सहित कुछ देशों से आ रही है। पता चला है कि इन देशों में सलमान कैटरीना की फिल्म टाइगर 3 को बैन कर दिया गया है। रिपोर्ट्स में पता चला है कि इन देशों में प्रतिबंध के पीछे का कारण इस्लामिक देशों और कैरेक्टर्स को निगेटिव दिखाना है।
हालांकि ये बात कितनी सच है इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है। जी हां, फिल्ममेकर्स की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं सामने आया है। इससे ऐसा लग रहा है कि ये सिर्फ एक अफवाह साबित हो सकती है।
फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म दुनिया भर में रिलीज होगी और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक बनेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म 50 करोड़ के ऊपर ओपनिंग कलेक्शन करने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर को खोली गई थी।
एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म शानदार काम कर रही है और ऐसा लग रहा है कि पहले कई रिकॉर्ड्स टूट जाएंगे। चार दिनों में पीवीआर और सिनेपोलिस सहित 1 लाख टिकट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया।
सलमान खान की ये फिल्म पहले दिन कितना कमाती है ये तो 12 नवंबर को ही पता चल पाएगा। फिल्म का एक गाना लेके प्रभु का नाम पहले ही रिलीज हो चुका है जिसको काफी पसंद किया गया था। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है जो कि पहली बार सलमान खान के लिए इस फिल्म में गा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications