Bollywood Highlights: टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग शुरू, शाहरुख की बर्थडे पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा

tiger-3-advance-booking-starts-suhana-khan-dazzles-at-shahrukh-khan-party-bollywood-live-updates

Bollywood Highlights: नए दिन की शुरुआत के साथ ही एंटरटेनमेंट की दुनिया खबरों से गुलजार है। इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है फिल्म टाइगर 3 की। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लिहाजा, रिलीज से एक हफ्ते पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु कर दी गई है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो टाइगर 3 एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और काफी उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग देने वाली है।

इसके साथ ही शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी से सुहाना खान का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शाहरुख के बर्थडे पार्टी की ज्यादा तस्वीरें तो बाहर नहीं आई हैं, लेकिन पार्टी से पहले उनकी बेटी सुहाना खान के लुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

LIVE Feed
  • Nov 5, 2023 8:41 PM

    Bigg Boss 17: बिग बॉस को और चटपटा बनाने के लिए होगी दो वाइल्ड कार्ड एंट्री, ये हसीना अब करेगी सबका जीना हराम

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्सीज से भरा शो बिग बॉस 17 सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो की टीआरपी तो उतनी अच्छी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर ये हमेशा ट्रेंड करता रहता है। इस सीजन में चीजें काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। केवल तीन हफ्तों में बहुत कुछ घटित हुआ है। बहुत सारे झगड़े, नाटक और यहां तक कि वाइल्ड कार्ड एंट्रीज भी देखने को मिलीं।

    Bigg Boss 17: बिग बॉस को और चटपटा बनाने के लिए होगी दो वाइल्ड कार्ड एंट्री, ये हसीना अब करेगी सबका जीना हराम
  • Nov 5, 2023 7:11 PM

    Bigg Boss 17: अभिषेक के प्यार में डूबती जा रहीं खानजादी, सभी घरवालों के सामने ही कर डाला किस; अरुण हुए नाराज

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कंटेस्टेट्स शो को काफी दिलचस्प बना रहे हैं और केवल तीन हफ्तों में उन्होंने बहुत सारा ड्रामा और मनोरंजन दिया है। हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड हुआ, जहां सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को उनके व्यवहार पर अपने विचार दिए। उन्होंने ईशा मालविया और समर्थ जुरेल को उनके बचकाने व्यवहार के लिए कोसा।

    Bigg Boss 17: अभिषेक के प्यार में डूबती जा रहीं खानजादी, सभी घरवालों के सामने ही कर डाला किस; अरुण हुए नाराज
  • Nov 5, 2023 6:03 PM

    कौन हैं 19 साल की गुनगुन गुप्ता? जिनके MMS वीडियो ने मचा दी है पूरे देश में सनसनी!

    Gungun Gupta MMS Controversy: कुल्हड़ पिज्जा दंपति- सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर के साथ-साथ पाकिस्तानी यूट्यूबर अलीजा सहर से जुड़े MMS कॉन्ट्रोवर्सी से देश में हलचल मचने के कुछ हफ्ते बाद, अब सुर्खियों का केंद्र सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर गुनगुन गुप्ता पर केंद्रित हो गया है।

    कौन हैं 19 साल की गुनगुन गुप्ता? जिनके MMS वीडियो ने मचा दी है पूरे देश में सनसनी!
  • Nov 5, 2023 5:13 PM

    कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद अब 19 साल की लड़की का MMS हुआ लीक, वीडियो कॉल पर कपड़े उतारते हुए आईं नजर

    Gungun Gupta MMS Leak: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस समय गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। सितंबर में, लोकप्रिय कुल्हड़ पिज़्ज़ा जोड़ी- सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने एक MMS वीडियो के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पिछले हफ्ते, पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अलीजा सहर ने भी एक कथित निजी वीडियो के जरिए ध्यान आकर्षित किया था।

    कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद अब 19 साल की लड़की का MMS हुआ लीक, वीडियो कॉल पर कपड़े उतारते हुए आईं नजर
  • Nov 5, 2023 4:01 PM

    Bigg Boss 17: समर्थ और ईशा कंबल के नीचे कर रहे थे किस, तभी हुई अभिषेक की एंट्री और फिर...

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट्स ईशा मालवीया और समर्थ जुरेल शो में रोमांटिक पल शेयर करने के लिए जांच के दायरे में आ गए हैं। लाइव फीड से उनके आरामदायक पल को कैद करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    Bigg Boss 17: समर्थ और ईशा कंबल के नीचे कर रहे थे किस, तभी हुई अभिषेक की एंट्री और फिर...
  • Nov 5, 2023 3:19 PM

    टाइगर 3 मे नजर आ सकते हैं ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'टाइगर 3' पर हर किसी की नजर है। 'टाइगर' सीरीज की तीसरी फिल्म होने के नाते इस फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह चरमसीमा पर है। अब इस बीच 'टाइगर 3' को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार सलमान खान की इस अपकमिंग फिल्म के साथ दर्शकों को जबरदस्त सरप्राइज देने के लिए मेकर्स ने सुपरस्टार ऋतिक रोशन का भी एक कैमियो रखा है।

  • Nov 5, 2023 2:39 PM

    अर्जुन कपूर ने खुशी कपूर को किया बर्थडे विश

    बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर 5 नवंबर को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर ने खुशी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

  • Nov 5, 2023 2:10 PM

    अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में पहुंच 'एनिमल' रणबीर कपूर ने फैन्स को किया सरप्राइज

    हाल में अरिजीत सिंह एक कार्यक्रम के दौरान अपने फैन्स के लिए एनिमल के गाने 'सतरंगा' पर अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस दे रहें थे। तभी एनिमल एक्टर रणबीर की सरप्राइज एंट्री ने न सिर्फ माहौल में रंग जमा दिया, बल्कि दोनों स्टार्स को एक फ्रेम और मंच पर एक साथ देखकर वहां मौजूद लोगों में भी उत्साह की लहर दौड़ पड़ी।

  • Nov 5, 2023 1:24 PM

    'साथ निभाना साथिया' की 'जानकी बा' अपर्णा काणेकर का निधन

    साथ निभाना साथिया में जानकी बा मोदी की भूमिका निभाने वाली दिग्गज अभिनेत्री अपर्णा काणेकर का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर को-स्टार लवी सासन ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री में दुख का माहौल है।

  • Nov 5, 2023 12:32 PM

    'सिंघम अगेन' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक रिलीज!

    फिल्म सूर्यवंशी के दो साल पूरे होने के मौके पर निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। इस तस्वीर में खिलाड़ी कुमार अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

  • Nov 5, 2023 12:17 PM

    अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किया बर्थडे विश

    विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अनुष्का ने विराट को 'असाधारण' बताया है।

  • Nov 5, 2023 11:53 AM

    दूल्हा बनने को तैयार 47 साल के रणदीप हुडा, मणिपुर की ये बाला बनेंगी दुल्हन!

    खबरें आ रही हैं कि एक्टर रणदीप हुडा एक लंबे रिलेशनशिप के बाद, अपनी गर्लफ्रैंड और अभिनेत्री लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि इनकी शादी काफी सीक्रेटली होने वाली है, मतलब बिना किसी तामझाम के। रिपोर्ट्स की मानें तो इनकी शादी नवंबर के अंत तक होने वाली है। जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। साथ ही ये शादी मुंबई में नहीं होने वाली है।

  • Nov 5, 2023 10:26 AM

    टाइगर 3 एडवांस बुकिंग- सलमान - कैटरीना की फिल्म ने ली दमदार शुरूआत

    आंकड़ों की बात करें, तो पहले दिन के लिए टाइगर 3 के पीवीआर आइनॉक्स के 20 हजार टिकट और सिनेपॉलिस के 3800 टिकट्स बिक चुके हैं। बता दें, 24 घंटों से भी कम समय में फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई पार कर ली है। भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म शानदार परफॉर्म कर रही है। बता दें, यूएस में टाइगर 3 ने पठान को पीछे छोड़ दिया है।

  • Nov 5, 2023 9:32 AM

    सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया को किया बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी 5 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर पिता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुनील शेट्टी ने अथिया के शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए बेटी को विश किया है।

  • Nov 5, 2023 9:16 AM

    शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में ऐसे ग्लैमरस लुक में पहुंची सुहाना

    एक हेयर सैलून के इंस्टाग्राम हैंडल ने सुहाना का लुक शेयर किया है। सुहाना को डायमंड नेकलेस और ईयररिंग के साथ एक ग्लैमरस गाउन में देखा जा सकता है। वीडियो में सुहाना अपने खूबसूरत अंदाज में पोज देते दिख रही हैं। इस वीडियो से सुहाना का गॉर्डियस अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X