'अबु धाबी' में पहली बार बड़ा धमाका करेंगे सलमान खान, खबर पढ़कर उछल जाएंगे फैंस!

इंडस्ट्री से अक्सर कुछ ऐसी खबरें सामने आती हैं जो कि फैंस को खुश करने के लिए काफी होती हैं। इस वक्त बॉलीवुड का सबसे भव्य उत्सव, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी और पुरस्कार को लेकर काफी चर्चा है। हम बात कर रहे हैं IIFA की जो कि 20 मई और 21 मई, 2022 को अबू धाबी में होने वाला है। आईफा का 22वां संस्करण होगा और फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

लेकिन ये खबर इसलिए और भी ज्याद खास हो गई है क्योंकि इस अवॉर्ड शो को बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान होस्ट करने वाले हैं और उनके साथ रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने इसका दावा किया है।

salman khan, सलमान खान

ऐसा पहली होगा कि मेगास्टार सलमान खान अबू धाबी में आईफा की मेजबानी करेंगे। इसको लेकर सलमान खान काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और उन्होने कहा है कि.. "इस साल कुछ वाकई शानदार प्रदर्शन होने वाले हैं।"

अबू धाबी से पुराना नाता है

अबू धाबी से पुराना नाता है

सलमान खान का अबू धाबी से पुराना नाता है क्योंकि उन्होंने वहां कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग की है। अबू धाबी में शूटिंग की अपनी यादों को याद करते हुए, वे कहते हैं, "हमने यहां कुछ फिल्मों की शूटिंग की है - भारत, टाइगर जिंदा है, रेस 3, दबंग 3।

 शानदार और यादगार रहा है

शानदार और यादगार रहा है

यह अनुभव सभी फिल्मों के लिए शानदार और यादगार रहा है।" सलमान खान इसको लेकर काफी खुश हैं और निश्चित ही उनके फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वो अपने पसंदीदा सितारे को वहां पर परफॉर्म करते हुए देखेंगे।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

सलमान खान इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। वर्कफ्रंट पर वो टाइगर 3 के अलावा किक 2, गॉफादर, कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री सीक्वल को लेकर बिजी हैं। लेकिन टाइगर 3 के लिए उन्होने काफी मेहनत की है और लगातार इसकी शूटिंग कर रहे हैं।

 कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ

इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। निगेटिव रोल में इमरान हाशमी इस फिल्म से धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी

वो पहली बार इस फिल्म में मेगास्टार सलमान खान के साथ काम करने वाले हैँ। हालांकि ये आधिकारिक तौर पर सबके सामने नहीं किया गया है कि इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X