रॉकस्टार के साडा हक के लिए लड़ेगे तिब्बती

तिब्बती समुदाय ने भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में इस तरह के कदम उठाए जाने पर अपना रोष जताया है। इस समुदाय के लोग मैक्लोडगंज में इसके विरोध में प्रदर्शन करेंने वाले हैं। इतना ही नहीं यह संगठन मुंबई भी जाएगा और सेंसर बोर्ड के सामने अपना पक्ष रखेगा।
हम आपको बता दें कि रणबीर कपूर और नर्गिस फाखरी की फिल्म रॉकस्टार 11 नवंबर को पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म का एक गाना साडा हक एत्थे रख के सीन में रणवीर कपूर स्टेज पर गाना गा रहे हैं और नीचे खड़े लोग तिब्बती झंडों को फहराते हुए दिखाए गए हैं।
ये सीन काफी समय से इस गाने में दिखाए जा रहे हैं लेकिन आज जब सेंसर बोर्ड ने इनपर ऐतराज जताया है तो यह बात तिब्बती समुदाय को जम नहीं रही है। अब इस बात को लेकर यह समुदाय और सेंसर बोर्ड आमने सामने आ गया है।
तिब्बती फिल्म मेकर और एक्टिविस्ट लोबसांग सांग्ये का कहना है कि भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां पर सभी को अपनी बात रखने का हक है। ऐसे में सेंसर बोर्ड का कदम समझ से परे है।


Click it and Unblock the Notifications











