..................... Thumkeshvari Song- भेड़िया से वरुण धवन और कृति सैनन का आइटम नंबर रिलीज! Thumkeshvari Song- Varun Dhawan and Kriti Sanon's item number release from Bhediya! - Hindi Filmibeat

Thumkeshvari Song- भेड़िया से वरुण धवन और कृति सैनन का आइटम नंबर रिलीज!

bhediya, song

वरुण धवन और कृति सैनन की फिल्म भेड़िया को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। इस वक्त फिल्म से एक दमदार गाना रिलीज हुआ है। जी हां, हम बात कर रहे हैं भेड़िया फिल्म के गाने ठुमकेश्वरी के बारे में। ये एक शानदार डांस नंबर है और लोगों को पसंद आ रहा है। ठुमकेश्वरी को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और सचिन-जिगर, रश्मीत कौर और ऐश किंग ने गाया है।

संगीत सचिन-जिगर ने दिया है। अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक फिल्म में वरुण के दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं और गाने में डांस करते नजर आ रहे हैं।

कृति सैनन का धमाका-

कृति सैनन जब भी किसी डांस नंबर का हिस्सा बनतीं हैं तो कमाल ही करतीं हैं। अक्सर देखा जाता है कि उनके गाने शानदार होते हैं और लोगों को पसंद आते हैं। इस गाने में कृति सैनन से नजर हटाना आपके लिए काफी मुश्किल है। इस फिल्म को लेकर उन्होने काफी मेहनत की है।

फिल्म का ट्रेलर है दमदार-

इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होकर कमाल कर दिया है और लोगों को काफी पसंद आया है। वरुण धवन फिल्म में एक भेड़िया बने दिख रहे हैं। ये सब तब शुरु होता है जब एक भेड़िया वरुण धवन को काट लेता है। वरुण धवन इस तरह के फिल्म में पहली बार नजर आने वाले हैं।

वर्कफ्रंट-

इस फिल्म के अलावा वरुण धवन कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में है। भेड़िया में उनके किरदार को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं और थिएटर्स में धमाका होना तय माना जा रहा है। कृति सैनन भी कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं और आने वाले साल में वो कमाल के प्रोजेक्ट्स में दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X