'धुरंधर 2' को चटाई धूल, ओटीटी पर छा गई वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार 2'.. प्यार, धोखे और बदले की कहानी

Thukra Ke Mera Pyar 2 vs Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने थिएटर्स में रिलीज होकर सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए थे। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि एक वेब सीरीज ने धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दिया है।

Thukra Ke Mera Pyar 2

जी हां, हम बात कर रहे हैं हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 की जिसने ये कारनामा कर दिया है। धुरंधर 2 भी जियो हॉटस्टार पर मौजूद है और हालिया आंकड़ों की मानें तो धुरंधर को इस सीरीज ने पछाड़ दिया है।

Also Read
74 की उम्र में जीनत अमान ने की लिव-इन रिलेशन की वकालत, बोलीं- '15 साल की दुखभरी शादी से बेहतर..'
74 की उम्र में जीनत अमान ने की लिव-इन रिलेशन की वकालत, बोलीं- '15 साल की दुखभरी शादी से बेहतर..'

काफी पहले इसका पहला सीजन रिलीज हुआ था जिसने लोगों के दिलों पर राज किया था। सांविका चौहान की लव स्टोरी ने लोगों के दीवाना बना दिया। प्यार, धोखा और बदले की इस कहानी को लोग पसंद कर रहे हैं।

धुरंधर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

ओटीटी पर कमाई के जरिए नहीं बल्कि व्यूज के जरिए अंदाजा लगाया जाता है कि क्या सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। मौजूदा वक्त में ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 लोग काफी चाव से देख रहे हैं और धुरंधर 2 के व्यूज इस सीरीज से कम हैं। ये एक शानदार सीरीज है जिसमें कहानी ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करके रखा हुआ है। एक गरीब परिवार का लड़का बेहद परेशानी और जुल्म को झेलकर आईएएस ऑफिसर बनता है और वो कैसे अपने दुश्मनों से बदला लेता है, इस सीरीज में काफी कुछ दिखाया गया है। फिलहाल ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 के 8 एपिसोड्स रिलीज कर दिए गए हैं और बाकियों के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं।

धुरंधर 2 की कमाई

ओटीटी से हटकर अगर थिएटर्स में कमाई की बात करें तो धुरंधर 2 का कोई मुकाबला नहीं है। जी हां, रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज होकर इंडिया में ही सिर्फ 1148 करोड़ का बिजनेस किया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 1812 करोड़ का है। रणवीर सिंह के करियर के लिए ये फिल्म टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है। आदित्य धर ने इस फिल्म का डायरेक्ट किया है और कई धमाकेदार कलाकार इसका हिस्सा बने थे।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X