आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को मिला 2019 का पहला AWARD- बेस्ट फिल्म
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भले ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हो, लेकिन बता दें, फिल्म को उसके वीएफएक्स के लिए साल का पहला अवार्ड मिल चुका है। जी हां, FICCI-BAF अवार्ड्स 2019 में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को वीएफएक्स कैटेगरी में बेस्ट फिल्म (इंडियन) और बेस्ट शॉट ऑफ दि ईयर (इंडियन) का अवार्ड दिया गया है। यशराज फिल्म्स ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।
विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान काफी पॉपुलर फिल्म रही थी। खासकर अपने स्टारकास्ट को लेकर। लेकिन आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 145 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि फिल्म 210 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई थी।

अपने वीएफएक्स को लेकर ही फिल्म का बजट इतना ज्यादा कर दिया गया था। फिल्म की एक एक सीन पर निर्माता ने काफी खर्च किया था। रिलीज के बाद भी फिल्म के वीएफएक्स की तारीफ हुई। लेकिन अफसोस दर्शक फिल्म की कहानी से बिल्कुल नहीं जुड़ पाए।
आमिर खान ने इस फिल्म के फ्लॉप होने के अफसोस भी जाहिर किया था। आमिर खान ने कहा 'हम सभी अपनी गलतियों से सीखते हैं'.. इसके साथ ही आमिर ने मजाकिया लहजे में निगेटिव रिव्यूज पर चुटकी भी ली उन्होंने कहा 'वैसे, भी लंबा वक्त हो गया है मुझे कोई फ्लॉप फिल्म दिए हुए, अच्छा है दर्शकों को भड़ास निकलने का मौका मिल गया।'


Click it and Unblock the Notifications












