सबसे बड़ी फिल्म बनेगी आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- बॉक्स ऑफिस धमाका
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भारत में लगभग 5000 स्क्रीन पर रिलीज की जा रही है। 4500-4600 स्क्रीन हिंदी के लिए और बाकी तमिल- तेलुगु के लिए। जबकि ओवरसीज में भी यह सबसे बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड बनने की तैयारी में है। यशराज बैनर ओवरसीज में फिल्म को अच्छे खासे स्क्रीन पर रिलीज करने वाली है।
बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर देने के बाद ओवरसीज में आमिर खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी हो चुकी है। खास यूएस, यूके और चीन में आमिर की फिल्में अच्छा बिजनेस करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में रिलीज के कुछ ही समय के बाद ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को चीन में भी रिलीज किया जाएगा।

2 घंटे 44 मिनट लंबी यह फिल्म आमिर खान के करियर की सबसे मंहगी फिल्म है। फिल्म का बजट 210 करोड़ तक रखा गया है। खासकर फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्च किया गया है। विजय कृष्णा आचर्या की यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर शूट की गई है। लिहाजा, फिल्म से सभी को उम्मीदें भी ज्यादा है।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। अब तक फिल्म के ट्रेलर के अलावा दो गानों को भी रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन चूंकि फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है तो जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
