ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ऐसा रिव्यू कहीं नहीं पढ़ा होगा- दर्शकों के लिखा दिल का हाल
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज हो चुकी है और उम्मीद से बिल्कुल अलग फिल्म बुरी तरह से ट्रोल हो रही है। दर्शकों ने आमिर खान, अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म का काफी मजाक बनाया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन और स्क्रीनप्ले काफी कमजोर है, जिसे आमिर और बिग बी जैसे सुपरस्टार भी नहीं बचा पाए।
Quick Review: धमाकेदार एक्शन से भरपूर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
फिल्म भारत में 5000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लेकिन फिल्म को मिल रहे निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ से कलेक्शन में कमी आएगी। कुछ लोगों ने तो यह भी लिख दिया कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बनाकर निर्माता ने 300 करोड़ की बर्बादी कर दी है।

खासकर आमिर खान फैंस फिल्म से काफी निराश हो सकते हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट का टैग आमिर को उनकी फिल्मों की वजह से दिया गया है। पीके, दंगल जैसी शानदार फिल्मों के बाद लोगों का विश्वास आमिर पर काफी चुका है। ऐसे में ठग्स जैसी फिल्म विश्वास थोड़ा डगमगा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications