ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ट्रेलर- बड़े स्क्रीन पर वरूण धवन के साथ आमिर खान का धमाका

आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होने वाला है। लेकिन खास बात है कि 28 सितंबर को दर्शक इसे बड़ी स्क्रीन पर भी देख पाएंगे। जी हां, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर वरूण धवन की फिल्म 'सुई धागा' के साथ जोड़ा जा रहा है। सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्में यशराज फिल्म्स की हैं।

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ऐसे मचाया बवाल- फैंस रह गए हैरान

आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के पांच मोशन पोस्टर्स रिलीज कर दिये गए हैं जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। विजय कृष्णा आचर्या की यह फिल्म दिवाली के एक दिन बाद 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Thugs of Hindostan

27 सितंबर, यश चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। फैंस इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी बेसब्र हैं। आखिर आमिर खान हर बार कुछ अलग लेकर जो आते हैं। वहीं, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान लंबे समय से चर्चा में रहा है। माना जा रहा है कि यह हॉलीवुड फिल्म 'Pirates Of The Caribbean' से प्रेरित होगी। हालांकि आमिर ने इस बात से इंकार किया है।

बड़े बजट और बड़े स्टारकास्ट वाली यह फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियों में छाई हुई है। यह भारत में सबसे बड़े तौर पर रिलीज होने वाली फिल्म बनने वाली है। फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। साथ ही एक साथ कई देशों में भी फिल्म रिलीज होगी। बता दें, यह फिल्म Philip Meadows Taylor के लिखे उपन्यास Confessions of a Thug पर आधारित है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X