ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ट्रेलर- आमिर खान, बिग बी ने किया शानदार अंदाज में पेश
अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का तमिल और तेलुगू ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। दोनों सुपरस्टार्स ने इसे खास अंदाज में पेश किया है। यूं तो फिल्म को तमिल और तेलुगु में डब किया जाएगा। लेकिन ट्रेलर रिलीज करने के लिए आमिर और बिग बी ने खास तमिल और तेलुगु भाषा को सीखा और खास अंदाज में रिलीज किया।
अक्षय कुमार की 500 करोड़ी फिल्म- ट्रेलर के साथ फैंस को मिलेगा सरप्राइज
फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य का कहना है कि वह चाहते हैं कि पूरे भारत के लोग इस फिल्म को देख सकें। निर्देशक ने कहा, यह सिनेप्रेमियों वाला राष्ट्र है और फिल्मों में अक्सर एक सांस्कृतिक जुड़ाव होता है, जो हमें एक खास तरह से जोड़ता है। हमें उम्मीद है कि 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की कहानी दर्शकों को ऐसी ही अपील करेगी।

आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के पांच मोशन पोस्टर्स रिलीज कर दिये गए हैं जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। विजय कृष्णा आचर्या की यह फिल्म दिवाली के एक दिन बाद 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
अजय देवगन का 2019 धमाका- इस बिग बजट फिल्म की रिलीज डेट फाइनल
बड़े बजट और बड़े स्टारकास्ट वाली यह फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियों में छाई हुई है। यह भारत में सबसे बड़े तौर पर रिलीज होने वाली फिल्म होगी। फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। साथ ही एक साथ कई देशों में भी फिल्म रिलीज होगी। बता दें, यह फिल्म Philip Meadows Taylor के लिखे उपन्यास Confessions of a Thug पर आधारित है।
हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया। जहां आमिर खान, अमिताभ बच्चन के साथ पोस्टर पर एक साथ नजर आए। आमिर ने पोस्टर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, मिस्टर बच्चन के साथ एक पोस्टर पर खुद को देखना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।


Click it and Unblock the Notifications