BOX OFFICE पर आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का चीनी धमाका - 1000 करोड़ फाइनल?
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के ट्रेलर ने भले ही फैन्स को खुश नहीं किया हो लेकिन आमिर खान ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर करने की पूरी तैयारी कर ली है। फिल्म का बजट काफी तगड़ा है और इसलिए अब आमिर खान पूरी कोशिश में जुट गए हैं कि फिल्म जल्द से जल्द चीन में रिलीज़ हो जाए।
गौरतलब है कि चीन में आमिर खान की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज़्यादा है। चीन में उनका एक अलग ही स्टारडम है और इसलिए तय है कि अगर आमिर खान की फिल्म वहां रिलीज़ होती है तो निश्चित रूप से कमाएगी। फिलहाल तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पर 400 करोड़ रूपये का सट्टा लगाया गया है।

लेकिन अगर ठग्स ऑफ हिंदु्स्तान चीन में भी रिलीज़ होती है तो फिल्म पर 1000 करोड़ तक की बोली लगाई जा सकती है। देखना है कि आमिर खान की ये फिल्म किन आंकड़ों को छूती है। आमिर खान की आखिरी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने वहां 820 करोड़ की कमाई की। जबकि फिल्म केवल 40 करोड़ के बजट पर बनी थी।
ऐसे में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस की उम्मीद की जा सकती है। जानिए चीन बॉक्स ऑफिस पर आमिर का प्रदर्शन -


Click it and Unblock the Notifications