..................... Thugs of Hindostan ticket prices will be higher than usual - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस पर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का दीवाली धमाका - 1300 रूपये तक के बिकेंगे टिकट

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का ट्रेलर देखने के बाद हर किसी का उत्साह ठंडा पड़ चुका है। फिल्म का ट्रेलर अधिकांश लोगों को पसंद नहीं आया है और माना जा रहा है कि यशराज फिल्म्स का ये महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट बॉक्स ऑफिस पर ठंडा पड़ सकता है। इसलिए अब यशराज फिल्म्स ने फिल्म की ओपनिंग को तगड़ा करने के प्लान बनाना शुरू कर दिए हैं।

पिंकविला की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के टिकट काफी महंगे मिलने वाले हैं। कम से कम 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ। इस साल सबसे महंगे टिकट बिके हैं राजकुमार हिरानी की संजू के। एक मल्टीप्लेक्स में संजू के एवरेज टिकट की कीमत रही है 600 रूपया।

thugs-of-hindostan-ticket-prices-will-be-higher-than-usual

वहीं पीवीआर के सेलेक्ट क्लास में तो संजू के टिकट की कीमत 1200 रूपया तक भी रही है। अगर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के टिकट इससे भी महंगे बिकने वाले हैं तो दो बातें तय है - या तो ओपनिंग आंकड़े बेहद शानदार हो जाएंगे। या फिर इतनी महंगी दीवाली जनता देखना ही नहीं चाहेंगे।
[आमिर खान - अक्षय कुमार का 800 करोड़ का धमाका और फिर 2019 में सन्नाटा]

अब यशराज फिल्म्स का ये प्लान किस करवट बैठेगा ये तो फिल्म की रिलीज़ के साथ ही पता चलेगा। माना जा रहा है कि फिल्म मशहूर हॉलीवुड फिल्म पाईरैट्स ऑफ द कैरिबियन से प्रेरित है। इसे भारत में अंग्रेज़ों के ज़माने की कहानी में ढाला गया है। फिल्म दीवाली पर रिलीज़ के लिए तैयार है।

जानिए, दीवाली पर बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X