First Pic: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का गाना सुरैय्या: आमिर - कैटरीना का 300 करोड़ पर ठप्पा
आमिर खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर से ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में साथ आ रहे हैं और फिल्म से उनकी पहली तस्वीर बाहर आ चुकी है। ये तस्वीर है फिल्म के अगले गाने सुरैय्या से। सुरैय्या फिल्म में कैटरीना कैफ के किरदार का नाम भी है। गाने की पहली तस्वीर बेहद दिलचस्प है। क्योंकि इस तस्वीर में अपनी अदाओं की बिजली गिराती कैटरीना कैफ हैं और उन पर फिदा आमिर खान।
आखिरी बार, कैटरीना कैफ और आमिर खान ने एक साथ बिजली गिराई थी तो बॉक्स ऑफिस को करीब 300 करोड़ का फायदा हुआ था धूम 3 के रूप में। देखना है कि इस बार उनकी जोड़ी क्या गुल खिलाती है। ट्रेलर देखकर तो यही समझ आ रहा है कि फिल्म में कैटरीना कैफ एक नाचने वाली की भूमिका में हैं।

लेकिन उनका असली किरदार तो फिल्म देखकर ही समझ आएगा। हालांकि ये तय है कि कैटरीना कैफ का किरदार पूरी फिल्म में कुल 20 मिनट का है। हालांकि फिल्म में उनका किरदार काफी अहम है और सारे ट्विस्ट लेकर आएगा। वहीं कैटरीना का किरदार कहानी में अहम पड़ाव लेकर आता है।
इस गाने को कंपोज़ किया है अजय - अतुल की जोड़ी ने और लिखा है अमिताभ भट्टाचार्या ने। गाने को गाया है श्रेया घोषाल और विशाल डडलानी ने। वहीं गाने को डिज़ाइन और कोरियोग्राफ किया है प्रभुदेवा ने। कैटरीना कैफ एक्टर जैसी भी हों लेकिन फिलहाल बॉलीवुड में उनसे बेहतर डांसर कोई नहीं है।
[कैटरीना कैफ का Adult सीन, 40 मिलियन बार देखा गया]
कुल मिलाकर बात इतनी सी है कि कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी अपने डांस के ही जलवे बिखेरती नज़र आएंगी। वैसे आपको याद दिला देते हैं, कैटरीना के बेस्ट डांस नंबर -


Click it and Unblock the Notifications
